विधायक विकास उपाध्याय द्वारा माँ शीतला सेवा समिति को धार्मिक आयोजन हेतु एम्प्लीफायर किया गया भेंट

86
IMG 20221215 WA0004
IMG 20221215 WA0004

रायपुर। संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय द्वारा लगातार पश्चिम विधानसभा के अन्तर्गत मन्दिरों, समूहों, समितियों की मांगों के अनुरूप साउण्ड सिस्टम एवं वाद्य यंत्र जैसे कई आधुनिक यंत्रों को सप्रेम भेंट किये जा रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इसी क्रम में आज संत रविदास वार्ड क्र.70 अन्तर्गत चंदनडीह में संचालित संस्था माँ शीतला सेवा समिति को एम्प्लीफायर भेंट किया गया। माँ शीतला सेवा समिति द्वारा विधायक महोदय के समक्ष एम्प्लीफायर की मांग रखी गई थी, अतएव विधायक विकास उपाध्याय ने संस्था को एम्प्लीफायर भेंट करने हेतु कार्यालयीन प्रतिनिधियों को आदेशित किया। जिस पर विधायक विकास उपाध्याय की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधियों द्वारा धार्मिक आयोजन हेतु एम्प्लीफायर भेंट किया गया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अशोक ठाकुर, माँ शीतला सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील धीवर, अभिमन्यू सिंह, ऋषि साहू, गजेन्द्र टेमरे, रामसतीश यादव सहित विधायक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सभापति  प्रमोद दुबे ने पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड में 19.50 लाख की लागत से पेंशनबाड़ा के विभिन्न स्थानों में नाली निर्माण भूमिपूजन कर प्रारम्भ करवाया......, सभापति को वादा निभाने पर वार्डवासियों ने दिया धन्यवाद