शहर में छत्तीसगढ़िया ऑलम्पिक की धूम, गिल्ली – डंडा, बिल्लस, पिट्ठुल, भौंरा खेलने उत्साह से आ रहे खिलाड़ी

96
IMG 20221009 WA0011
IMG 20221009 WA0011

रायपुर। रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 6 अक्टूबर से चल रहे छत्तीसगढ़िया ऑलम्पिक में खिलाड़ी उत्साह से भाग ले रहे हैं। अभी वार्ड स्तर में इसका आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद जोन स्तर पर और शहर स्तर पर इसका आयोजन किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

निगमायुक्त मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा साल 2022 – 2023 छत्तीसगढ़िया ऑलम्पिक का आयोजन राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से कराया जा रहा है। इस हेतु शहर के सभी 70 वार्डों में 3 – 3 राजीव युवा मितान क्लब बनाकर इसका आयोजन किया जा रहा है। इसमें अंचल के 14 पारंपरिक खेलों जैसे गिल्ली डंडा, पिट्ठुल, संखली, लंगड़ी दौड़ ,खो- खो, कब्बडी, रस्साकसी, बांटी, बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़ भंवरा, 100 मीटर दौड़ और लम्बी कूद को शामिल किया गया है। 14 वर्ष से कम उम्र, 14 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक और 40 वर्ष के अधिक उम्र के तीन श्रेणियां बनाई गई हैं। इन खेलों के आयोजन के लिए खेल विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।

IMG 20221009 WA0010

सुरक्षित आयोजन तथा जरूरत पड़ने पर खेल मैदानों में दवाओं की किट रखी जा रही है। साथ ही चिकित्सकों की मौजूदगी भी सुनिश्चित की जा रही है। जोन कमिश्नरों की मॉनिटरिंग में 11अक्टूबर तक वार्डों में इसका आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद जोन स्तर पर और शहर स्तर पर इसका आयोजन किया जाएगा। इसके बाद जिला , सम्भाग और राज्य स्तर पर इसका आयोजन होगा।

IMG 20221009 WA0009

हर पात्र नागरिक बने, कोरोना जंग के योद्धा, कोरोना का टीका लगवा कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी बनी कोरोना वैरियर, दी तीन बार कोरोना को मात