श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था महिला मंडल द्वारा पितृ पक्ष में गौमाता को गुड़,चारा,आटा एवं 100 से अधिक गौ सेवकों को कराया गया भोजन प्रसादी-डॉ.विकास पाठक

83
kabaadi chacha

रायपुर/ श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था महिला मंडल द्वारा पित्र पक्ष के अवसर पर ग्यारस को पितरों एवं कोरोना काल मे अपनो को खोने वालो के नाम से गोमाता को गुड़,चारा,आटा खिलाया गया महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा पुजारी ने बताया कि ये बीते दो साल दुनिया के लिए तकलीफ दायक थे इस महामारी में बहुत से लोगो ने अपनो को खोया है गौमाता वेसे भी पूज्यनीय है गोमाता को भोग लगाने से रोटी खिलाने से अपनो तक वो पहुच जाता है पितर पक्ष में महिला मंडल एवं समाज के सदस्यों के सहयोग से पितर पक्ष पर विधिवत पूजा अर्चना कर गोमाता को भोजन,गुड़,आटा,चारा खिलाया गया श्री गौड़ ब्राम्हण समाज संस्था रायपुर के अध्यक्ष प्रह्लाद मिश्र ने कहा कि पितर पक्ष पर महावीर गोशाला में गोमाता के साथ गौमाता की सेवा करने वाले 100 से अधिक गोसेवकों को भोजन कराया गया श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था महिला मंडल रायपुर द्वारा पितरों के लिए बहुत ही अच्छा कार्य किया गया हमारे शास्त्रों में भी इस बात का वर्णन है गोमाता पूजनीय है गोमाता को भोग लगाने से पितरों तक भोग पहुचता है। आज के इस कार्यक्रम में श्रीमती प्रतिभा पुजारी,गरिमा व्यास,आशा पुजारी,रमा शर्मा,भारती पाठक,पूजा पाठक,प्रेमा शर्मा,प्रहलाद मिश्र,घनश्याम शर्मा,दीपक शर्मा,नरेश शर्मा,मनोज शर्मा, श्रीकांत शर्मा,विकास पाठक एवं समाज के समस्त सदस्य उपस्थित हुए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

IMG 20240420 WA0009
मुख्यमंत्री ने राजिम में लक्ष्मण झूला का किया लोकार्पण