साहू समाज के राष्ट्रीय युवा संगठन सचिव बने व्यास साहू

115
IMG 20221023 WA0014
IMG 20221023 WA0014

रायपुर। व्यास साहू अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय युवा संगठन सचिव नियुक्त हुए है। जिसपर व्यास साहू ने साहू समाज के पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर,राष्ट्रीय महासचिव रामलाल गुप्ता, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष संदीप साहू, प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू का आभार व्यक्त किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

IMG 20221023 WA0013

व्यास साहू समाज में विभिन्न पदों में अपने दायित्वों का कर्तव्यनिष्ठा से निर्वहन कर रहे हैं वे पूर्व में प्रदेश महासचिव साहू युवा प्रकोष्ठ और वर्तमान में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष साहू युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के पद पर अपनी सेवा दे रहे हैं।

व्यास साहू छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले के मूल निवासी है और राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के निजसचिव के पद पर कार्यरत हैं

व्यास साहू ने कहा कि साहू समाज में युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ना और नशामुक्ति और धर्मांतरण के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाया जाएगा और युवाओं को समाज मे एकजुट करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
व्यास साहू के भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय युवा संगठन सचिव नियुक्त होने समाज के युवाओं में हर्ष का माहौल है।

एनटीपीसी ने सतत बिजली उत्पादन में वैश्विक प्रचालन बेंचमार्क स्थापित किया है : आरके सिंह