सेवा ही संगठन’ अभियान में जुटे भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता

85

रायपुर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के सात साल पूरा होने पर पूरे प्रदेश में सेवा ही संगठन अभियान के तहत् कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय जशपुर, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक बिल्हा में शामिल हुए। महामंत्री नारायण चंदेल जांजगीर, भूपेन्द्र सवन्नी बिल्हा, किरण देव बस्तर में सेवा ही संगठन के कार्यक्रम में शामिल हुए। रायपुर में पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी सेवा ही संगठन कार्यक्रम शामिल हुए। पूरे प्रदेश में सभी संभागों के संगठन जिला व शक्ति केन्द्रों कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। गांव, ग़रीब व किसानों से लेकर रह वर्ग की चिंता उन्होंने की है। इस पीड़ाकाल में भी वे सबके जीवन में सुलभ स्वास्थ्य के अभियान को सफलता से संचालित कर रहे हैं, टीकाकरण को जन आंदोलन का स्वरूप दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सर्व हित- सर्व कल्याण के सूत्रवाक्य से मानव जीवन की आवश्यकता के अनुसार जनहित की कई योजनाओं को मूर्तरूप दिया है। उज्ज्वला व मुद्रा बैंक से लेकर सारी योजनाओं से देश की गति को नव प्रगति मिली है। हम वैश्विक स्तर और मजबूत हुए हैं। इसका श्रेय श्री मोदी की समग्र सोच को जाता है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस विषम काल में समूचे देशवासियों के हित में कई महात्वपूर्ण फैसले लिये है। कोरोना के कारण जिन परिवारों में अपने पालकों को खोया है, उनके लिए देश के प्रधानमंत्री पालक की भूमिका निभा रहे हैं। यह निश्चित ही हृदयस्पर्शी योजना है, जिसके लिये हम सबको उनको अपनी शुभकामनायें प्रेषित करते हैं। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनेगा। इस आयोजन में कोविड नियमों का पालन कर सभी ने भाग लिया। कार्यक्रम में सभी सांसद, विधायक व पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर सेनिटाइजर,सूखा राशन सहित आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया।

इसी तरह बस्तर संभाग में पंखाजूर मंडल के गोण्डाहुर शक्ति केंद्र में पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेण्डी, कांकेर ग्रामीण मंडल के नांदनपारा शक्ति केंद्र में सांसद मोहन मंडावी, कोंडागांव उत्तर मंडल के चिपावंड शक्ति केंद्र में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री लता उसेंडी, भानपुरी मंडल के घोटिया शक्ति केंद्र में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप और बकावंड मंडल के युली शक्ति केंद्र में डॉ. सुभाऊ कश्यप मौज़ूद रहे। रायपुर संभाग में पलारी मंडल के कुसमी शक्ति केंद्र में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, राजिम मंडल के किरवई शक्ति केंद्र में पूर्व सांसद चंदूलाल साहू और बागबाहरा ग्रामीण मंडल के सम्हर शक्ति केंद्र में सांसद चुन्नीलाल साहू शामिल हुए। दुर्ग संभाग में अंजोरा मंडल के बिरेझर, चंगोली, झोला, तिरगा, भोथली शक्ति केंद्रों में पूर्व मंत्री रमशीला साहू, कसारीडीह-बोरसी मंडल के सिविल लाइन रायपुर नाका शक्ति केंद्र में सांसद (राज्यसभा) डॉ. सरोज पाण्डेय, परपोड़ी मंडल के देवकर शक्ति केंद्र में लाभचंद बाफना, राजनांदगांव दक्षिण मंडल के रामाधीन मार्ग, गंजलाइन शक्ति केंद्र में खूबचंद पारख, डोंगरगढ़ ग्रामीण मंडल के चैतू, खपरी, और राजनांदगांव ग्रामीण मंडल के सुकुलदैहान शक्ति केंद्रों में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, रेंगाखार मंडल के रेंगाखार, झलमला के साथ ही राजनांदगांव उत्तर मंडल के चिखली गौरीनगर शक्ति केंद्रों में विजय शर्मा, राजनांदगांव दक्षिण मंडल के नंदई शक्ति केंद्र में लीलाराम भोजवानी तथा ब्राह्मणपारा व चिल्लापारा शक्ति केंद्रों में अशोक शर्मा की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। बिलासपुर संभाग में बिलासपुर पश्चिम मंडल के राजेन्द्र नगर शक्ति केंद्र में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, बिलासपुर पश्चिम के विकास नगर शक्ति केंद्र में सांसद अरुण साव, जरहागांव मंडल के भथरी शक्ति केंद्र में पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले, भिलाई बाजार मंडल के भिलाई बाजार, केशला शक्ति केंद्र में लखनलाल देवांगन, कोरबा नगर मंडल के मुड़ापार वार्ड नंबर 26 शक्ति केंद्र में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बनवारी लाल अग्रवाल, खरसिया शहर मंडल के वार्ड क्रमांक 11,12,13 व 14 के साथ ही महका मंडल के महका शक्ति केंद्रों में गिरधर गुप्ता कार्यक्रम अतिथि रहे। सरगुजा संभाग में पंडरीपानी मंडल के फरसाबहार शक्ति केंद्र में सांसद गोमती साय, कुन्नी मंडल के चोंडेया शक्ति केंद्र के साथ चरचा मंडल के शिवपुर व चरचा शक्ति केंद्रों में भैयालाल रजवाड़े, भटगांव मंडल के भटगांव शक्ति केंद्र में परमेश्वर रजवाड़े, रामानुजगंज नगर मंडल के कौशलपुर शक्ति केंद्र में केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह, वाड्रफनगर मंडल के बटरीकला शक्ति केंद्र में पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा और शंकरगढ़ मंडल के डीपाडीहकला शक्ति केंद्र में उध्देश्वरी पैकरा की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
————————-

भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर