स्वरोजगार आधारित सेमिनार का आयोजन कृषि महाविद्यालय कोरिया में

61
IMG 20230225 WA0030
IMG 20230225 WA0030

कोरिया। राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले दिनांक 24/02/2023 को “रोजगार के भावी स्वरूप पर आधारित कौशल विकास” विषय पर स्व. रामचंद्र सिंहदेव कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कोरिया द्वारा एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. डी. के.गुप्ता, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय कोरिया के अध्यक्षता में, सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. आर. बी. तिवारी, अधिष्ठाता, राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, अम्बिकापुर, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर एम. सी. हिमधर, जिला संगठक, रा.से.यो. जिला -कोरिया, डॉ. वी. एन. गौतम, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र, कोरिया, डॉ. संदीप शर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र, मैनपाट उपस्थित रहे। साथ ही महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. एन. के. मिश्रा, सहायक प्राध्यापक, पादप रोग विज्ञान, डॉ. एस. के. सिंह, सहायक प्राध्यापक, कृषि अर्थशास्त्र, डॉ. संजय कुमार घृतलहरे, कार्यक्रम अधिकारी, रा.से. यो. (कार्यक्रम संयोजक), श्री पुनेश्वर पैकरा, सहायक प्राध्यापक, उद्यानिकी, डॉ. संदीप नवरंग, सस्य विज्ञान, डॉ. जान्हवी, कृषि अभियांत्रिकी, कुमारी शिवानी यादव, मृदा विज्ञान, श्री अंकुर गुप्ता, कृषि प्रसार, श्री के.पी. पाण्डे, शाखा अधिकारी, श्री के. पी. नामदेव बड़ी संख्या में छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञानदायनी वीणावादिनी माँ सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीपप्रज्जवलित, माल्यार्पण एवं पुष्पर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. आर. बी. तिवारी, द्वारा बताया गया कि भारत अन्न उत्पादन में समृद्धिशाली देश क्योंकि हमारा राष्ट्र स्वयं के भरण पोषण के साथ साथ कई देशों का बहुत बड़ा निर्यातक देश भी है। वैश्विक महामारी कोविड 19 के समय देश मे अन्नदाता किसानों की भूमिका सम्पूर्ण राष्ट्र रीड़ी रहेगा बताये। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. डी. के. गुप्ता, अधिष्ठाता द्वारा कृषि स्नातक के पश्चात उपरांत प्राप्त होने रोजगार के अवसर के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराये। डॉ. एन. के. मिश्रा, सहायक प्राध्यापक, पादप रोग विज्ञान द्वारा मशरूम उत्पादन से स्वरोजगार का सृजन विषय पर व्याख्यान, डॉ. एस. एस. साहू, विषय वस्तु विशेषज्ञ, पशुपालन द्वारा दुग्ध प्रसंस्करण से बेहतर आय विषय पर एवं डॉ. पी. आर. बोबड़े द्वारा साबुन, अगरबत्ती, हर्बल गुलाल, ग्रीन टी निर्माण से आय में वृद्धि विषय पर व्याख्यान दिये। प्रोफेसर एम. सी. हिमधर, जिला संगठक, रा.से.यो. (विशिष्ट अतिथि) द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रस्तावना से लेकर सिद्धान्तों एवं उद्देश्यों को विस्तार से बताये। मंच संचालन डॉ. संजय कुमार घृतलहरे, कार्यक्रम अधिकारी, रा.से. यो. द्वारा किया गया।  IMG 20230225 WA0027 1 IMG 20230225 WA0029 1 IMG 20230225 WA0028 1

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
कवर्धा में लगे कर्फ्यू पर बड़ी राहत - दुकान खोलने का समय सुबह 9 बजे 3 बजे तक निर्धारित, स्कूल, कालेज, ऑफिस, बैंक सोमवार से खुलेंगे