मणिपुर में सैनिक के परिवार समेत 4 लोगों का किया अपहरण, दो पुलिसकर्मी और एक महिला समेत 7 लोग घायल

160
मणिपुर में सैनिक के परिवार समेत 4 लोगों का किया अपहरण, दो पुलिसकर्मी और एक महिला समेत 7 लोग घायल
मणिपुर में सैनिक के परिवार समेत 4 लोगों का किया अपहरण, दो पुलिसकर्मी और एक महिला समेत 7 लोग घायल

मणिपुर से लगातार हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब यहां मैतेई समुदाय द्वारा 4 लोगों का अपहरण करने की घटना सामने आई है। जिसमें सैनिक के परिवार के तीन लोग भी शामिल हैं। इंफाल पश्चिम जिले में हुई इस घटना के बाद हिंसा एक बार फिर बढ़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही अपहरण की खबर फैली, हथियारों से लैस कुकी आतंकवादियों ने इंफाल पश्चिम और कांग पोकपी जिलों के साथ कांगचुप इलाके में लोगों के समूह पर गोलीबारी कर दी जिसमें दो पुलिसकर्मियों और एक महिला समेत सात लोग घायल हो गए। इस वाहन में एक 65 साल के बुजुर्ग भी सवार थे,

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जिन्हें मौके पर मौजूद सुरक्षाबलों ने अगवा होने से बचा लिया। साथ ही इस घटना में बुजुर्ग को गंभीर चोटें आईं है जिसे ईलाज लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैजानकारी के अनुसार वाहन में एक 65 साल के बुजुर्ग भी सवार थे, जिन्हें मौके पर मौजूद सुरक्षाबलों ने अगवा होने से बचा लिया। उनकी पहचान मंगलून हाओकिप के नाम से हुई है। उन्हें गंभीर चोटें आईं थीं, उन्हें नगालैंड के दीमापुर में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी चार लोगों की पहचान नेंगकिम (60), नीलम (55), जॉन थंगजिम हाओकिप (25) और जमखोतंग (40) के तारै पर हुई है।

18GB रैम और 100W चार्जिंग वाला OnePlus का 5G फोन अब MRP से बेहद सस्ता