LIVE UPDATE

नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा की द्वेषपूर्ण राजनीति के विरोध में कांग्रेस का लोकतांत्रिक प्रदर्शन,

चंदन जायसवाल कसडोल

बलौदाबाजार, बलौदाबाजार जिला काग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमित्रा घृतलहरे के नेतृत्व में छत्तीसगढ़।
नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर भाजपा द्वारा की जा रही द्वेषपूर्ण एवं राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई के विरोध में आज जिला बलौदाबाजार के गार्डन चौक में कांग्रेस पार्टी एवं युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में लोकतांत्रिक प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मानस पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी विफल नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और जनविरोधी फैसलों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। नेशनल हेराल्ड मामला पूरी तरह से राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष किया है और आगे भी करती रहेगी। भाजपा सरकार चाहे जितना दबाव बनाए, कांग्रेस न डरने वाली है और न ही झुकने वाली है। यह लड़ाई सच्चाई, लोकतंत्र और संविधान को बचाने की है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष जांच, लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता बनाए रखने तथा विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश बंद करने की मांग की।

कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया कि देश की जनता भाजपा की इस द्वेषपूर्ण राजनीति को समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी।

Related Articles