LIVE UPDATE

यादव महासम्मेलन 22 फरवरी को रायपुर में

आदर्श विवाह, युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम खर्चीली शादी को त्यागने आदर्श विवाह कराने पर दिया जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज पंजीयन क्र. 5066 रायपुर से सबद्ध महानगर इकाई एवं जिला तथा महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में 22 फरवरी को एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं आदर्श सामूहिक विवाह तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। समाज के प्रदेश सचिव एवं शहर जिला अध्यक्ष सुन्दर लाल यादव ने पत्रकार वार्ता में बताया कि कार्यक्रम महादेवघाट रायपुरा रायपुर स्थित सामाजिक भवन में प्रातः 11 बजे से होगा।

उन्होने बताया कि इस अवसर पर सामाजिक सम्मेलन, सामाजिक विभूतियों तथा मेघावी छात्र-छात्राओं का सम्मान सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम होगें। उन्होने बताया कि इस वर्ष 21 जोडो का आदर्श विवाह कराने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान सभी जोड़ों के विवाह का खर्च रामाज द्वारा वहन किया जावेगा। श्री यादव ने बताया कि विवाह योग्य वर-वधु की तलाश में परिवारजनों के समय व धन दोनों ही खर्च होता है। इस बचाने और समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों को एक ही मंच पर लाकर उन्हे परिचय देने का अवसर दिया जावेगा। इससे अपने लड़के या लड़की के अनुरूप युवक व युवती के परिचय देने पर कार्यक्रम स्थल ही उनके परिजनों को साथ बैठाकर आपस में चर्चा कराने की व्यवस्था भी की जा रही है। इससे उन्हे आगे भी मुलाकत कर चर्चा को आगे बढ़ाने और रिस्तेदारी में बदलने में आसानी होगी।

श्री यादव ने बताया कि कार्यक्रम दो सत्र में आयोजित किया जावेगा। प्रथम सत्र के मुख्य तिथि प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव तथा द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव करेंगे। इसके साथ ही विशिष्ठ अतिथि के रूप में रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, रायपुर की महापौर मीनल चौबे, चन्द्रपुर विधायक रामकुमार यादव, खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव, भगत सिंह यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, राजू यादव प्रदेश अध्यक्ष राजनीतिक प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशा संतोष यादव उपस्थित रहेंगे। श्री यादव ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश भर के प्रबंधकारिणी सदस्य, जिला, ब्लॉक परिक्षेत्र महानगर एवं समाज के आजीवन सदस्य के बारह से पन्द्रह हजार यादव बन्धु अपनी उपस्थिति देगे।

इस मौके पर शत्रुघन यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रीतम यादव कार्यकारिणी अध्यक्ष, बैशाखू राम यादव सचिव, गतवारी यादव कोषाध्यक्ष, नरेश यादव संयुक्त सचिव, परदेशी यादव न्याय प्रकोष्ठ अध्यक्ष, घुरऊराम यादव सरंक्षक, रामस्वरूप यादव लेखापाल, पंचम यादव सदस्य, राजंय यादव सदस्य समाज के सगरत पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहेंगे।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles