रक्षाबंधन पर GK TMT की अनूठी पहल, दृष्टिबाधित बेटियों के हुनर को मिला सम्मान




रायपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर GK TMT ने सामाजिक सरोकार से जुड़ी पहल करते हुए National Association for the Blind के साथ मिलकर “Bandhan” अभियान का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य दृष्टिबाधित बेटियों के हुनर, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करना रहा।
“Bandhan” पहल के तहत दृष्टिबाधित बेटियों द्वारा तैयार की गई राखियों को अपनाया गया। इसके माध्यम से राखियों की खरीद को महज सहयोग तक सीमित न रखते हुए उनके हुनर को सम्मान देने और उनके सपनों को समर्थन देने का प्रयास किया गया।

GK TMT की ओर से कहा गया कि समाज की मजबूती केवल मजबूत नींव और निर्माण से नहीं, बल्कि संवेदनशील और सशक्त समाज के निर्माण से भी होती है। इस पहल के जरिए दृष्टिबाधित बेटियों को उनके कौशल के लिए प्रोत्साहित करने के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।
कंपनी का मानना है कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि आपसी सहयोग, सम्मान और विश्वास का भी प्रतीक है। “Bandhan” पहल इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए रिश्तों के साथ हौसलों और सपनों को भी मजबूत करने का संदेश देती है।











