LIVE UPDATE

अतुल टावरी बने रायपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के नए अध्यक्ष

रायपुर। माहेश्वरी युवा मंडल के अध्यक्ष रोमिल राठी, सचिव परेश भट्टड़ एवं कोषाध्यक्ष सीए अमित राठी ने बताया कि माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर के सक्रिय सदस्य _श्री अतुल टावरी_ को सत्र 2026-29 के लिए रायपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन का सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है।

श्री टावरी माहेश्वरी युवा मंडल के कर्मठ एवं सक्रिय सदस्य हैं। समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यों में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अतुल टावरी ने सभी वरिष्ठजनों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जिम्मेदारी निभाएंगे और युवाओं को समाज सेवा से जोड़ेंगे।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles