बलौदा बाजार शहर के प्रशिक्षण प्रमुख बने अजय श्रीवास




बलौदाबाजार। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता अजय श्रीवास को बलौदा बाजार शहर का प्रशिक्षण प्रमुख नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से संगठन में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण व्याप्त है। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए अजय श्रीवास को शुभकामनाएं दी हैं।
अजय श्रीवास विगत कई वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और संगठन के विभिन्न दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते आए हैं। अपनी कार्यशैली, अनुशासन एवं संगठन के प्रति निष्ठा के कारण उन्होंने एक सशक्त पहचान बनाई है। कार्यकर्ताओं के बीच उनकी सरलता एवं नेतृत्व क्षमता उन्हें एक लोकप्रिय व्यक्तित्व बनाती है।
वर्तमान में अजय श्रीवास कसडोल ब्लॉक के छेछर स्कूल में अध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं, जहां वे शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में विद्यालय के विकास एवं प्रबंधन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिले हैं।
प्रशिक्षण प्रमुख के रूप में उनकी यह नई जिम्मेदारी संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उनसे अपेक्षा की जा रही है कि वे अपने अनुभव, समर्पण एवं संगठनात्मक कौशल के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि अजय श्रीवास अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगे।











