राज्यसभा सांसद प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस फूलो देवी नेताम पहुंची ग्राम पंचायत कुशभाठा





चंदन जायसवाल : कसडोल। ग्राम पंचायत कुशभाठा में उस समय राजनीतिक माहौल गर्मजोशी से भर गया, जब दो बार की राज्यसभा सांसद एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम ने प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस प्रेमशिला नायक के निज निवास पहुंचकर आत्मीय भेंट की।
इस अवसर पर दोनों महिला नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई तथा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों और महिला कांग्रेस को मजबूत बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कुशभाठा के सरपंच चंद्रशेखर नायक सहित ग्रामीण अंचल के बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने फूलो देवी नेताम का गर्मजोशी से स्वागत किया।
नेताओं की इस मुलाकात को संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने महिला कांग्रेस नेतृत्व के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया कार्यक्रम में मुख्य रूप से नलकुमार पटेल, भूपेंद्र नायक संतु बरिहा कृष्ण चंद पटेल बाबूलाल पटेल संतोष दीवान रतन डडसेना प्रमोद साहू रामा डडसेना देव सिंह जगत नरेश नायक रूपधार यादव कुमार सिदार अमित दास प्रहलाद कनेर भुवन नायक उपस्थित रहे।











