रायपुर। छत्तीसगढ़ शिवसेना लगातार संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। आने वाले चुनावो के मद्देनज़र सभी जिलों में संगठन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर भी शिवसेना अपनी मौजूदगी दर्ज करवा रही है। इसी कड़ी में पार्टी विस्तार करते हुए शनिवार को चौबे कॉलोनी स्थित शिवसेना प्रदेश कार्यालय में प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रदेश भर के पदाधिकारी मौजूद थे। संगठन का विस्तार करते हुए प्रकाश यादव को रायपुर जिला सचिव का पदभार दिया गया और दक्षिण विधानसभा में अध्यक्ष पद पर संजय सोनकर को नियुक्त किया गया। यह पदभार खुद प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार ने दिया। प्रकाश और संजय ने निष्ठापूर्वक समाजसेवा करने का सकल्प लिया। साथ ही कहा कि वे पार्टी को मजबूती प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस प्रदेश स्तरीय बैठक में एचएन सिंह पालीवाल, दिनेश ठाकुर, शशांक देशमुख (जिलाध्यक्ष), राहुल सोनवानी, विक्की निर्मलकर, चंद्रकांत वर्मा, राजा तोड़े, राकेश शर्मा, राज दुबे, प्रफुल साहू सहित प्रदेश के तमाम शिवसैनिक मौजूद थे।
राजनीति
जिला कलेक्टर व पूरा जिला प्रशासन भाजपा की कठपुतली बन कर...
जिला कलेक्टर व पूरा जिला प्रशासन भाजपा की कठपुतली बन कर चुनाव कराने का काम कर रही है - विकास उपाध्याय
रायपुर। मतदान के दो...
Radhika Khera Join BJP : राधिका खेड़ा बीजेपी में हुई शामिल
Radhika Khera Join BJP : राधिका खेड़ा बीजेपी में हुई शामिल
Radhika Khera Join BJP : लोकसभा चुनाव के बीच चर्चा में आईं राधिका खेड़ा...
साइकिल में सिलेंडर लेकर अनोखे अंदाज में जनसंपर्क पर निकले विकास...
साइकिल में सिलेंडर लेकर अनोखे अंदाज में जनसंपर्क पर निकले विकास उपाध्याय, हाथ जोड़कर रायपुर की जनता से मतदान की अपील की
रायपुर। मंगलवार को...
Radhika Khera : कांग्रेस की मीडिया कोऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा ने पार्टी...
Radhika Khera : कांग्रेस की मीडिया कोऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा ने पार्टी से दिया इस्तीफा
Radhika Khera : एआईसीसी की राष्ट्रीय प्रवक्ता और छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव...