भाजपा महिला मोर्चा ने महिला एवं बाल विकास विभाग में गड़बड़ी को लेकर दिया एक दिवसीय धरना

64
kabaadi chacha

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में महासमुंद जिले में उजागर महिला एवं बाल विकास विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार एवं योजनाओं में गड़बड़ी को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में महिला मोर्चा की बहने एक दिवसीय धरने पर बैठी। विदित हो कि पूर्ववर्ती भाजपा की सरकार में महत्वकांक्षी और लोकप्रिय जन कल्याणकारी योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह के तहत गरीब कन्याओं का विवाह आयोजन होता था जिसमें उपहार स्वरूप घरेलू उपयोग के सामान प्रत्येक कन्या को सरकार द्वारा भेंट स्वरूप उपलब्ध कराया जाता था। ठीक उसी प्रकार प्रदेश में सुपोषण को बढ़ावा देने के लिए रेडी टू ईट खाद्यान्न योजना भी भाजपा सरकार के द्वारा चलाया जा रहा था परंतु पिछले 2 वर्षों से इन दोनों योजनाओं में महासमुंद जिले में भ्रष्टाचार और गड़बड़ियां होने की सूचना प्राप्त हुई जिसके चलते शासकीय कर्मचारी सुधाकर बोधले जी के द्वारा जांच की गई जांच की रिपोर्ट अपने उच्च अधिकारी को सौंपी गई। उसके बावजूद दोषी कर्मचारी और इस मामले में कोई भी कार्यवाई नहीं की गई जिसके फलस्वरूप शासकीय अधिकारी सुधाकर बोधले जी न्याय की मांग करते हुए अनशन पर बैठ गए। जिससे प्रतीत होता है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस भ्रष्टाचार के मामले को प्रकाश में लाने वाले अधिकारियों का मुंह दबा रही है और कहीं ना कहीं इस भ्रष्टाचार में कांग्रेस सरकार का संरक्षण दोषियों को प्राप्त है। इन्हीं दो योजनाओं में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत के नेतृत्व में पूरे प्रदेश की महिला मोर्चा ने अपने अपने घरों के सामने प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि गरीब कन्याओं के अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए भारतीय जनता महिला मोर्चा सदा तैयार खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए तत्पर है। रेडी टू ईट खाद्यान्न योजना में हो रही गड़बड़ी को लेकर उन्होंने कहा है कि गरीब कुपोषित बच्चों को न्याय दिलाने के लिए महिला मोर्चा की बहनें सड़क से लेकर सदन तक की लड़ाई लडेंगे। उन्होंने कहा कि समय रहते भ्रष्टाचारो का निराकरण नहीं हुआ तो महिला मोर्चा बड़े आंदोलन करेगी।
राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने भिलाई स्थित अपने निवास में, प्रदेश महिला मोर्चा प्रभारी सुश्री लता उसेंडी ने कोंडागांव में प्रदेश सह प्रभारी उषा टावरी ने दुर्ग जिले में, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत ने कांकेर में और सभी जिलों में प्रत्येक बूथ तक की महिला कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घर के सामने धरना दिया।

IMG 20240420 WA0009
विधानसभा निर्वाचन-2023 की मतदान समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व शुष्क दिवस घोषित, मतगणना की अवधि में संपूर्ण दिवस आबकारी केन्द्र बंद रखने के लिये वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा कलेक्टरों को निर्देश जारी