रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते कहा कि अरपा भैसाझार परियोजना एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना में अधिकारियों व ठेकेदारों द्वारा जो गंभीर अनियमितता की गई है। राजस्व मंत्री ने स्वीकारा है कि खसरा क्रमांक 1/6 ‘‘19‘‘ में से व खसरा क्रमांक 1/4 का प्रकाशन धारा 11 व 19 के तहत् नहीं हुआ है व धारा 31 के अंतर्गत आपत्तियों के निराकरण के उपरांत अवार्ड पारित किया गया है यह घोर आपत्तिजनक है। इसकी जाॅच होनी चाहिए ताकि इस पूरे मामले से पर्दा उठ सके। उन्होने कहा कि जब शासकीय जमीन की अधिग्रहण की जाती है तो उसकी एक प्रक्रिया होती है जिसका पालन ही नही किया गया है। इस पूरे योजना मेें जो गंभीर त्रुटियां की गई है उसे छिपाने का भी काम किया जा रहा है, जो बेहद ही गंभीर है। जिस जमीन का नहर के लिए चयन ही नही किया है उसकी भी राशि निकाली गयी है। इस पूरे मामले सदन में उठने के बाद पूर्व में ही कुछ ही अधिकारियों के उपर कार्यवाही की गई है जो पर्याप्त नही है। इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय व पप्रामाणिक जाॅच होनी चाहिए ताकि यह स्पष्ट हो सके की इस मामले में किसका हाथ है व जिनके साथ अन्याय हो रहा है उसे न्याय मिल सके।
राजनीति
Raipur News : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस...
Raipur News : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरीजों को किया फल वितरण
Raipur News : रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव...
Lok Sabha Election 2024 : सुबह 7 बजे से 5वें चरण...
नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण के तहत देश के 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों...
ओडिशा में गरजे CM विष्णुदेव साय, बोले – ओडिशा में 25...
संबलपुर। CM विष्णुदेव साय आज ओडिशा के संबलपुर लोकसभा क्षेत्र के कुचिंदा पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजेडी सरकार को आड़े हाथों लिया...
CM Vishnu Deo Sai का तूफानी दौरा जारी, ओडिशा में तीन...
रायपुर। CM Vishnu Deo Sai का लगातार तूफानी दौरा जारी है। सीएम साय आज लगातार दूसरे दिन ओडिशा में तीन जनसभाओं को संबोधित किया।...