रायपुर। रायपुर जिले में जुआ एवं सट्टा पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर जुआ एवं सट्टा खेलने / खिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 09.09.21 को रायपुर पुलिस द्वारा सट्टा संचालित करने वाले खाईवाल / सटोरियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाते हुए अलग अलग थाना क्षेत्रों में खाईवाल / सटोरियों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार किये गये। खाईवाल / सटोरियों के विरूद्ध 4 क जुआ एक्ट की कार्यवाही करने के साथ ही मुख्य खाईवाल दिनेश ठाकुर सिविल लाईन , मोसिन अली ईरानी डेरा सिविल लाईन , रवि साहू कालीबाड़ी कोतवाली , मोह. शब्बीर अशोक नगर गुढ़ियारी , गुलाब माखीजा देवेन्द्र नगर , सैफुल्ला अली सिविल लाईन , जीतू हरपाल खम्हारडीह , दुर्गेश राय मौदहापारा , देव कुम्हार पुरानी बस्ती , आकाश शर्मा खमतराई सहित अन्य खाईवाल / सटोरियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धारा 151 जा.फौ. के तहत् कार्यवाही की गई है । कुल 114 खाईवाल / सटोरियों के विरूद्ध 4 क जुआ एक्ट का अपराध दर्ज किया गया इसके अलावा 79 मुख्य खाईवाल / सटोरियों के विरूद्ध पृथक से धारा 151 जा.फौ. के तहत् कार्यवाही कर जेल भेजा गया। जुआ एवं सट्टा खेलने / खिलाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
राजनीति
Lok Sabha Election 2024 : सुबह 7 बजे से 5वें चरण...
नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण के तहत देश के 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों...
ओडिशा में गरजे CM विष्णुदेव साय, बोले – ओडिशा में 25...
संबलपुर। CM विष्णुदेव साय आज ओडिशा के संबलपुर लोकसभा क्षेत्र के कुचिंदा पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजेडी सरकार को आड़े हाथों लिया...
CM Vishnu Deo Sai का तूफानी दौरा जारी, ओडिशा में तीन...
रायपुर। CM Vishnu Deo Sai का लगातार तूफानी दौरा जारी है। सीएम साय आज लगातार दूसरे दिन ओडिशा में तीन जनसभाओं को संबोधित किया।...
CG News : लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद भाजपा सरकार...
CG News : लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद भाजपा सरकार में अन्दरूनी फेरबदल के आसार
CG News : रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के समापन...