बलौदाबाजार। महिला एवं बाल विकास परियोजना लवन के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के 10 पदों पर भरती के लिए 8 दिसम्बर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इनमें 2 पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के और 8 पद आंगनबाड़ी सहायिका के शामिल हैं। केवल पंजीकृत डाक से बंद लिफाफे में आवेदन परियोजना कार्यालय में निर्धारित तिथि तक स्वीकार किये जाएंगे। परियोजना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत लवन में सहायिका के तीन पदों के लिए भरती की जायेगी। इनमें वार्ड क्रमांक 7, वार्ड क्रमांक 12 और वार्ड क्रमांक 11 में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद शामिल हैं। लवन ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र मुण्डा और डोटोपार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक-एक पद और सहायिका के पांच पद- बिजराभांठा, तुरमा, धाराशिव, सिंघारी एवं बगबुड़ा शामिल किये गये हैं। समयावधि के बाद मिले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा।
राजनीति
Lok Sabha Election 2024 : सुबह 7 बजे से 5वें चरण...
नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण के तहत देश के 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों...
ओडिशा में गरजे CM विष्णुदेव साय, बोले – ओडिशा में 25...
संबलपुर। CM विष्णुदेव साय आज ओडिशा के संबलपुर लोकसभा क्षेत्र के कुचिंदा पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजेडी सरकार को आड़े हाथों लिया...
CM Vishnu Deo Sai का तूफानी दौरा जारी, ओडिशा में तीन...
रायपुर। CM Vishnu Deo Sai का लगातार तूफानी दौरा जारी है। सीएम साय आज लगातार दूसरे दिन ओडिशा में तीन जनसभाओं को संबोधित किया।...
CG News : लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद भाजपा सरकार...
CG News : लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद भाजपा सरकार में अन्दरूनी फेरबदल के आसार
CG News : रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के समापन...