रायपुर। रायपुर पुलिस का नशे के विरूद्ध अभियान कार्यवाही लगातार जारी है, जिसमें रायपुर पुलिस द्वारा नशे के कई अलग – अलग नशीले पदार्थो को पकड़ा गया है। जिसमें यह पाया गया कि नशा करने वाले अपराधी दूसरे नशे की ओर जा रहे है, जिसमें प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप वर्तमान में मुख्य है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप की अवैध रूप से खरीदी-बिक्री एवं इस व्यवसाय में अवैध रूप से संलिप्त लोगों की पतासाजी कर ऐसे लोगों पर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने हेतु अपने – अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध नशीली टेबलेट/सिरप के कारोबार की सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 12.12.2021 को थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत पुराना राजेन्द्र नगर स्थित होटल हाईवे इन के पास एक व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन वीरेन्द्र चतुर्वेदी द्वारा थाना प्रभारी सिविल लाईन सत्य प्रकाश तिवारी को आरोपी को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए उक्त स्थान पर जाकर व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम कमल नारायण साहू निवासी भानसोज आरंग रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पैंट एवं पास रखें थैले की तलाशी लेने पर उसके पास SPAS TRANCAN PLUS नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया। उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने के संबंध में कमल नारायण साहू से वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी कमल नारायण साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अलग – अलग स्ट्रीप में रखें कुल 384 नग SPAS TRANCAN PLUS प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 656/21 धारा 21(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। आरोपी को पूर्व में भी थाना माना क्षेत्र में 22 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेजा गया था।
राजनीति
CM Vishnu Deo Sai का तूफानी दौरा जारी, ओडिशा में तीन...
रायपुर। CM Vishnu Deo Sai का लगातार तूफानी दौरा जारी है। सीएम साय आज लगातार दूसरे दिन ओडिशा में तीन जनसभाओं को संबोधित किया।...
CG News : लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद भाजपा सरकार...
CG News : लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद भाजपा सरकार में अन्दरूनी फेरबदल के आसार
CG News : रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के समापन...
Political News : सीएम विष्णुदेव साय और अरुण साव आज भी...
रायपुर। Political News : छत्तीसगढ़ विधानसभा में जीत का परचम लहराने के बाद भाजपा पड़ोसी राज्य ओडिशा में भी सत्ता हासिल करने के लिए...
CM साय ने नक्सलियों पर हो रही कार्रवाई पर कांग्रेस के...
रायपुर। CM विष्णु देव साय ने नक्सलियों पर की जा रही कार्रवाई को लेकर कांग्रेस के सवाल खड़े किये जाने को दुःखद बताया है।...