रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 4 कार्यालय में महापौर एजाज ढेबर एवं सभापति प्रमोद दुबे ने जल भराव एवं जल निकासी प्रबंधन सहित विकास कार्यों, उद्यानों के रखरखाव, पेयजल व्यवस्था आदि विषय पर समीक्षा बैठक लेकर एमआईसी सदस्य श्री आकाश तिवारी, पार्षद श्रीमती नीलम नीलकंठ जगत, श्रीमती सरिता आकाश दुबे, डॉक्टर श्रीमती सीमा मुकेश कंदोई, एल्डरमेन सर्वश्री शमसुल हसन नम्मू भाई, इंद्रजीत सिंह गहलोत, अफरोज अंजुम, जोन कमिश्नर श्री विनय मिश्रा, कार्यपालन अभियन्ता श्री लोकेश चंद्रवंशी सहित जोन के विभिन्न विभाग के अधिकारीगणों की उपस्थिति में लेकर जोन अधिकारीगणों को मानसून के दौरान जलभराव की शिकायत मिलते ही तत्काल जल की निकासी का प्रबंधन प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये. महापौर, सभापति, आयुक्त के आदेशानुसार जोन कमिश्नर ने जोन स्तर पर बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ का गठन कर दिया है. इसमें नागरिक जल भराव की समस्या की सूचनाएं मोबाइल नम्बर 6262049969 पर दे सकते हैँ. रात्रिकालीन अवधि में जलभराव की समस्या को दूर करने सफाई एवं निकासी कार्य हेतु विशेष गैंग को ड्यूटी पर लगाया गया है. बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ में कार्यपालन अभियन्ता श्री लोकेश चंद्रवंशी को नोडल अधिकारी बनाया गया है. प्रकोष्ठ मानसून के दौरान 24 घंटे कार्य करेगा. इस हेतु 8-8 घंटे की 3 शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गयी है.
राजनीति
CM Vishnu Deo Sai का तूफानी दौरा जारी, ओडिशा में तीन...
रायपुर। CM Vishnu Deo Sai का लगातार तूफानी दौरा जारी है। सीएम साय आज लगातार दूसरे दिन ओडिशा में तीन जनसभाओं को संबोधित किया।...
CG News : लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद भाजपा सरकार...
CG News : लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद भाजपा सरकार में अन्दरूनी फेरबदल के आसार
CG News : रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के समापन...
Political News : सीएम विष्णुदेव साय और अरुण साव आज भी...
रायपुर। Political News : छत्तीसगढ़ विधानसभा में जीत का परचम लहराने के बाद भाजपा पड़ोसी राज्य ओडिशा में भी सत्ता हासिल करने के लिए...
CM साय ने नक्सलियों पर हो रही कार्रवाई पर कांग्रेस के...
रायपुर। CM विष्णु देव साय ने नक्सलियों पर की जा रही कार्रवाई को लेकर कांग्रेस के सवाल खड़े किये जाने को दुःखद बताया है।...