रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला,भाई-बहन लगने वाले युवक और युवती ने रेलवे स्टेशन पर कर ली शादी

711

झारखंड के डाल्टनगंज में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां, करीबी रिश्ते में भाई-बहन लगने वाले युवक और युवती ने रेलवे स्टेशन पर शादी कर ली। युवक ने लड़की की मांग में सिंदूर भरकर जीने मरने की कसमें खाई और फिर साथ रहने को लेकर जिद पर अड़ गया। जब दोनों के घर वालों को ये बात पता चली तो जमकर हंगामा शुरू हो गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मामला पलामू जिले के मुख्यालय डाल्टनगंज का है। युवक लड़की का ममेरा भाई है। परिजनों के बीच बढ़ते विवाद के बाद पुलिस लड़के और लड़की को थाने ले आई थी। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को समझकर मामला सुलझाया।

पुलिस एक अधिकारी ने बताया कि दोनों फोन पर काफी बात किया करते थे। परिजन भी भाई-बहन का रिश्ता मानकर इस बात को नजरंदाज कर रहे थे लेकिन दोनों के बीच कुछ अलग ही चल रहा था। शुक्रवार यानी 12 जनवरी को लड़की छत्तीसगढ़ से डालटनगंज पहुंची और युवक से मिली। इसके बाद युवक ने लड़की की मांग में सिन्दूर भरकर उससे शादी कर ली। इतना ही नहीं दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसम भी खाई। लड़का पलामू के पतन का रहने वाला है और उसकी उम्र महज 20 साल है जबकि लड़की अभी नाबालिग है और उसकी उम्र 17 साल है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की छत्तीसगढ़ अपने घर से भागकर आई और शादी के बाद दोनों साथ रहने की जिद पर अड़े हुए हैं। स्टेशन पर शादी के बारे में जब परिजनों को पता चला तो वो सन्न रह गए। परिजनों का कहना है कि ऐसा संभव नहीं हो सकता है। हालांकि दोनों के परिजनों को पुलिस ने समझाइश दी है। मामले के बाद दोनों परिवारों में हंगामा मचा हुआ है। लड़का और लड़की साथ रहने की जिद पर अड़े हुए हैं। पुलिस मामले में एहतियातन निगरानी रख रही है।

बेरोजगार इंजीनियरों को रोजगार देने अनुबंध में नियुक्ति की बाध्यता