एसआईआर फार्म समय पर भरने चंदराम साहू ने की अपील

कसडोल : चंदन जायसवाल : सवांददाता : जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में युवा नेता चंदराम साहू ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर अपना एसआईआर फार्म भरें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।
चंदराम साहू ने कहा कि एसआईआर केवल नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने की बहुत महत्वपूर्ण कड़ी है। शुद्ध मतदाता सूची चुनाव की पारदर्शिता बढ़ाती है और लोकतंत्र की विश्वसनीयता को मजबूत करती है।
उन्होंने बताया कि एसआईआर फार्म भरने के लिए आधार कार्ड और पासपोर्ट आकार का फोटो आवश्यक है। पात्र नागरिक ब्लॉक स्तर के अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क कर सकते हैं या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं।
साहू ने कहा कि कई बार नागरिक समय पर फार्म नहीं भरते, जिसके कारण पात्र होने के बावजूद उनका नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ पाता। इस स्थिति से बचने के लिए इस वर्ष विशेष रूप से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोग एसआईआर प्रक्रिया का हिस्सा बन सकें।
उन्होंने यह भी कहा कि पूरी प्रक्रिया निःशुल्क और सरल है। कुछ ही मिनट निकालकर फार्म भरने से नागरिक अपने मतदान के मौलिक अधिकार को सुरक्षित कर सकते हैं।
अंत में चंदराम साहू ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवारजनों, पड़ोसियों और परिचितों को भी एसआईआर फार्म भरने के लिए प्रेरित करें।









