Kasdol News : राज सोनी ने 41वीं बार किया रक्तदान, पेश की मानवता की मिसाल

चंदन जायसवाल : कसडोल | कसडोल नगर के समाजसेवी राज सोनी ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए 41वीं बार रक्तदान कर जरूरतमंद की जान बचाने में अहम योगदान दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 12 निवासी पुरुषोत्तम साहू की पत्नी फिरतिन बाई साहू की सुपुत्री को अचानक रक्त की आवश्यकता पड़ी। सूचना मिलते ही राज सोनी बिना समय गंवाए अपने बाइक से तत्काल अस्पताल पहुंचे और रक्तदान कर मानव धर्म निभाया।

राज सोनी ने बताया कि “रक्तदान महादान है और इससे बड़ा कोई दान नहीं होता। भगवान की कृपा से मुझे 41वीं बार रक्तदान करने का अवसर मिला।”

उनका यह कार्य न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का संदेश देता है,उन्होंने अपील की है कि यदि किसी को भी रक्त की आवश्यकता हो, तो वे उनसे संपर्क कर सकते हैं संपर्क:9977375699🩸 ब्लड ग्रुप: A+

Advertisement

Related Articles