LIVE UPDATE

मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिशेक का रायपुर आगमन, “आयोलाल” युवा टीम द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत

रायपुर। छग सिंधी सेवा महापंचायत की युवा विंग द्वारा चेट्रीचंड्र महोत्सव की शोभायात्रा का भव्यतम स्वागत करने का ऐतिहासिक आयोजन किया जा रहा है। जो कि एमजी रोड पर मंजू ममता होटल के ठीक सामने है। समिति के प्रवक्ता दिनेश आनंद अठवानी ने तत्संबंध में तैयारियों में लगी युवा विंग की समूची टीम संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी, अध्यक्ष अमर गिदवानी, आनंद कुकरेजा,सतीश थौरानी,राजेश वासवानी,राधाकिशन सुंदरानी, राम गिडलानी, मुरलीधर माखीजा, अजीत कुकरेजा, लख्मीचंद- लालचंद गुलवानी,लद्धाराम नैनवानी,मोहन तेजवानी,शमनलाल खूबचंदानी,इंदर डोडवानी,किशोर आहूजा, गोविंद वाधवानी(दल्ली राजहरा),तेजकुमार बजाज,युवा विंग प्रभारी जितेन्द्र बडवानी, अध्यक्ष महेश आहूजा , महामंत्री द्वय दिनेश सुंदरानी -पंकज चिजवानी,कोषाध्यक्ष सागर भावनानी,प्रणीत सुंदरानी,संतोष लोहाना, जितेन्द्र शादीजा, दीपक रामनानी,महिला अध्यक्ष भावना कुकरेजा, कार्यकारी अध्यक्ष राशि बलवानी,हर्षा मोटवानी, के हवाले से विस्तारपूर्वक बताया, कि भगवान झूलेलाल के अवतरण अवसर पर लगातार 59वें वर्ष भी लाखेनगर से निकलने वाली शोभायात्रा नगर भ्रमण के बाद अंत में मंजू ममता होटल आकर सम्पन्न की जाएगी, इस अवसर पर महापंचायत की युवा विंग के अनुसार मुम्बई के कलाकार धूम मचाने आ रहे हैं। शोभायात्रा के स्वागत की तैयारियों के चलते मुम्बई से “कपिल शर्मा कामेडी शो फेम कृष्णा अभिषेक के साथ देव आशीष गुरू और भूमिका मीरचंदानी देश विदेश में धूम मचाने के बाद रायपुर वासियों का दिल जीतने प्रथम मर्तबा रायपुर आ रहे हैं।

कोषाध्यक्ष रवि ग्वालानी-सुदेश मंध्यान, दौरान टीम द्वारा शोभायात्रा के स्वागत में एक नया प्रयोग कर रहे हैं,विदेशों से मंगवाई गई प्रथमतः नई टैक्नोलाजी युक्त आतिशबाजी से स्वागत होते देखना भी एक नया अनुभव होगा। जो केवल व केवल रोचक व मनोरंजक होगी।

प्रवक्ता दिनेश आनंद अठवानी व पवन प्रीतवानी ने आगे बताया युवा टीम का जोश देखते बन रहा है। स्वागत की तैयारियों के देख कह सकते हैं।

समिति के मुख्य सदस्य वरिष्ठ टीम अशोक मलानी,चंदर विधानी, वासु जोतवानी, विनोद तलरेजा, महेन्द्र आहूजा,लक्ष्मण जगवानी,संजय रहेजा, अनूप मसंद,राजेश पोपटानी,राजेश थौरानी, अमर खट्टर,राजेश गुरनानी,दौलत परयानी, रमेश मंधान,अमित धावना,दीपक धर्मानी, विकास सुखवानी आदि का चेट्रीचंड्र महोत्सव के सभी कार्यक्रम में महती सहयोग रहा है,जिससे युवा टीम का आधार बना है।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles