close
Home देश-दुनिया अवैध रेत उत्खनन के ट्रैक्टरो पर कार्रवाई

अवैध रेत उत्खनन के ट्रैक्टरो पर कार्रवाई

61

रायपुर। प्रदेश में अवैध उत्खनन पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। उत्तर बस्तर कांकेर जिले के राजस्व विभाग द्वारा अंतागढ़ क्षेत्र में हो रहे अवैध रेत उत्खनन पर छापामार कार्यवाही किया गया। जिसमें  रेत से भरे 9 ट्रैक्टर वाहन को मौके   कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जाने पर जप्ती किया गया। अंतागढ़ क्षेत्र में जोगी नदी पर 5 हेक्टयर पर खदान स्वीकृत किया गया है। इसके अलावा अंतागढ़ में अन्य क्षेत्रों से भी लगातार अवैध उत्खनन जारी है जिस पर राजस्व प्रशासन की टीम द्वारा कार्यवाही किया गया। स्वीकृत खदान में भी टीम ने मौके पर पिट पास प्रस्तुत नहीं किये जाने पर 4 ट्रैक्टर वाहनों को जप्ती किया गया है। खदान संचालक के  द्वारा शासन के निर्देशों का पालन नहीं कर बिना रायल्टी जमा किये अवैध तरीके से रेत परिवहन कराया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
पब्लिक सेक्टर बचाओ , देश बचाओ के नारे के साथ होगा राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन 28 को