भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में किया पूरे प्रदेश में प्रदर्शन

53
kabaadi chacha

 भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश व्यापी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में प्रदेशभर के भाजपा नेता, कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने जशपुर में आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी कांग्रेस की सरकार का चेहरा लगातार उजागर होता जा रहा है। अपनी विफलता को छिपाने की सरकार केवल स्वांग रच रही है। जिसे प्रदेश की जनता भली-भांति समझ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह ने राजनांदगांव में धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जब वादा निभाने का वक्त आया तब कांग्रेस की सरकार बहाने तलाशने में व्यस्त है। इस सरकार की हठधर्मिता से किसानों सहित छत्तीसगढ़ वासियों को परेशानी व पीड़ा का सामना करना पड़ रहा है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने बिल्हा विधानसभा में धरना प्रदर्शन में शामिल होकर किसान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में किसानों की हालत एक जैसी है। मदद के नाम पर किसानों को कुछ भी नहीं मिल रहा है। गिरदावरी के नाम पर रकबा काटे जा रहे हैं। पूरे प्रदेश में नकली खाद बीज बेचने वाले गिरोह सक्रिय है। जिसका असर खेती पर पड़ रहा है और यही कारण है कि नुकसान के चलते किसान आत्महत्या करने को विवश हैं। राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने दुर्ग की धरना में शामिल हुई। उन्होंने कहा कि किसानों के हित की बात कर सत्ता में आयी कांग्रेस अब केवल किसानों की अहित करने में लगी है। कांग्रेस की दोहरी चरित्र से किसानों में भारी आक्रोश है इसका जवाब आने वाले वक्त में किसान जरूर देंगे। राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने रामानुजगंज में आयोजित धरने में शामिल होकर किसानों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के नाम पर छलावा के अलावा कुछ भी नहीं कर रही है। धान के बोनस से लेकर धान की खरीदी को लेकर सरकार की नीति स्पष्ट नहीं है। जिसके चलते किसान आत्महत्या जैसे कदम उठाने को विवश है।
भाजपा महामंत्री नारायण चंदेल ने पामगढ़ में धरने में शामिल होकर कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे। प्रदेश महामंत्री किरण देव बस्तर में व भूपेन्द्र सवन्नी बिलासपुर के बिल्हा में धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।
प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने किया प्रदर्शन: प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने टैªक्टर, बाइक रैली, व बैलगाड़ी से निकलकर परंपरिक प्रदर्शन कर प्रदेश की सरकार को किसान अहितकारी सरकार बताते हुए प्रदर्शन किया। रायपुर जिला ग्रामीण के आरंग, अभनपुर, धरसीवां में आयोजित प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष अभिनेष कश्यप, पूर्व मंत्री चन्द्रशेखर साहू, अशोक बजाज, देवजी पटेल, नवीन मार्कण्डेय, सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। बस्तर संभाग में सांसद मोहन मंडावी, पूर्व मंत्री केदार कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व मंत्री सुश्री लता उसेंडी, महेश गागड़ा, पूर्व विधायक संतोष बाफना, बैदूराम कश्यप, लच्छूराम कश्यप, सहित व पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। रायपुर संभाग में भाठापारा में विधायक शिवरतन शर्मा, पलारी में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सनम जांगड़े सहित पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। वहीं पूरे प्रदेश में सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों सहित पूर्व मंत्री व प्रदेश पदाधिकारी सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं व किसान संगठन के लोगों ने बड़ी संख्या में धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया। सरगुजा संभाग में कृष्णबिहारी जायसवाल, गोपाल मिश्रा, बाबूलाल अग्रवाल, ललन प्रताप सिंह, रोहित कुमार साय, अनुराग सिंहदेव, अखिलेश सोनी, भरत सिसोदिया, सहित कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। दुर्ग संभाग में सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, मधुसूदन यादव, विधायक विद्यारतन भसीन, पूर्व मंत्री दयालदास बघेल, लाभचंद बाफना, शिवकुमार तमेर, विरेन्द्र कुमार साहू सहित कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।
बिलासपुर संभाग में सांसद अरूण साव, गुहाराम अजगले, पूर्व मंत्री व विधायक पुन्नुलाल मोहले, डाॅ. कृष्णमूर्ति बांधी विधायक सौरभ सिंह, रजनीश सिंह, सहित कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20240420 WA0009
रायपुर प्रेस क्लब नेत्र शिविर में 200 मीडिया कर्मियों का परीक्षण