भारतीय मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात

1277
भारतीय मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात
भारतीय मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात

रायपुर। भारतीय मजदूर संघ BHARATIYA MAJDUR SANGH के केंद्रीय एवं छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय VISHNU DEV SAI से सौजन्य मुलाकात की है। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए कहा आपके मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने पर आपका हार्दिक अभिनंदन एवं संघ विश्वास के साथ आशा करता है कि आपके नेतृत्व में छ.ग. प्रदेश चहुंमुखी विकास करेगा।.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
भारतीय मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात

आपको बता दें कि भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रवादी संगठन है जो कि भारत के लगभग सभी राज्यो में पूरे प्रदेश के श्रमिकों के हित में निरंतर कार्य कर रहा है।
भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री नरोत्तम धृतलहरे NAROTTAM DHRITLAHARE ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन 20 एवं 21 जनवरी 24 को औद्योगिक क्षेत्र दल्ली राजहरा में आयोजित होगा। जिसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आमंत्रित किया गया है।

आज मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने राज्य के श्रमिकों और कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों में चर्चा की।
भारतीय मजदूर संघ ने वर्तमान परिदृश्य में उद्योगो एवं श्रमिकों की स्थिति पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट करते हुए मांग स्वरूप ज्ञापन सौंपा -:

संघ की विभिन्न मांगे
कोरबा में प्रस्तावित 1320 मेगावाट नये संयंत्र का नामकरण भगवान बिरसा मुंडा या शहीद वीरनारायण सिंह के नाम पर करते हुए भौतिक रूप से भूमिपूजन कर निर्माण कार्य प्रारम्भ कराने का कष्ट करेंगे

– छ.ग. प्रदेश में कार्यरत राज्य के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू हो चुका है किन्तु विद्युत कंपनी के कर्मचारियों अधिकारियों को पुरानी पेंशन योजना से वंचित रखा गया है। अतः विद्युत कंपनी में भी पुरानी पेंशन योजना शुरू कि जाये। साथ ही लंबे समय से संविदा में कार्यरत लाईन कर्मचारियों को नियमितिकरण करते हुए बोनस एवं मंहगाई भत्ता प्रदान किया जाए।

जीएसटी के 6 वर्ष पूर्ण होने पर कैट ने जीएसटी कर प्रणाली की नये सिरे से समीक्षा किए जाने का आग्रह किया - अमर पारवानी

– कांग्रेस सरकार के गठन होते ही भा०ज०पा० द्वारा लागू औद्योगिक विवाद अधिनियम को समाप्त कर औद्योगिक संबंध अधिनियम लागू करके बालको संयंत्र में कार्यरत इंटक यूनियन को अनुचिंत ढंग से मान्यता दे दिया गया है। अतः श्रम विभाग को आदेशित करते हुए तत्काल चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ करवाने का आदेश करने की कृपा करें।

– आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को कलेक्टर दर पर भुगतान किया जाये तथा रिक्त पदों पर विभागीय कार्यकर्ताओं की भर्ती 50 प्रतिशत तक किया जाये।

– प्रदेश में कार्यरत रसोइयों कार्यकर्ताओं को विगत 2 से 3 माह का मानदेय प्राप्त नहीं हुआ है तथा कई जिलों में 4 से माह तक मानदेय प्राप्त नहीं हुआ है। नियमित भुगतान की पहल करने की कृपा करेंगे।

– घोषणा पत्र के अनुरूप मितानीनों की मानदेय में 50 प्रतिशत राशि की वृद्धि किया जाये।

– प्रदेश में कार्यरत निर्माणी मजदूरों के लिए पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में जो योजनाएं संचालित थी जिसे कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया था उसे पुनः लागू किया जाये।

– प्रदेश में कार्यरत सभी विभागों के शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्व में पदोन्नति में आरक्षण का लाभ मिल रहा था, वर्तमान में नही मिल रहा है जिसे पुनः पदोन्नति में आरक्षण लागू किया जाये।

इस अवसर पर सुनील किरवई, सुरेन्द्र पाण्डे, आर एस. जायसवाल शोभा सिंहदेव, भोला प्रसाद तिवारी, नरोत्तम धुतलहरे, सुश्री रीता एक्का, दिनेश पांडे, सोनिया मरावी, शंखध्वनि सिंह बनाफर, योगेश दत्त एवं सुंदर सिंह वर्मा उपस्थित रहे।