Bilaspur Crime News : चॉकलेट देने के बहाने 5 साल की बच्ची से 2 नाबालिगों ने किया सामुहिक दुष्कर्म

590
5 साल की बच्ची से 2 नाबालिगों ने किया सामुहिक दुष्कर्म
5 साल की बच्ची से 2 नाबालिगों ने किया सामुहिक दुष्कर्म
Bilaspur Crime News : चॉकलेट देने के बहाने 5 साल की बच्ची से 2 नाबालिगों ने किया सामुहिक दुष्कर्म

Bilaspur Crime News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है।बमंगलवार को यंहा के कोनी क्षेत्र में पांच साल की एक बच्ची से दुष्कर्म हो गया। मोहल्ले के ही दो नाबालिगों ने बच्ची को चाकलेट देने के बहाने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। तबीयत बिगड़ने पर बच्ची ने घटना की जानकारी अपनी दादी को दी। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह भी पढ़ें – Raipur News : सिटी सेंटर मॉल में बड़ा हादसा, तीसरे फ्लोर से गिरा बच्चा, हुई मौत 

मिली जानकारी के अनुसार कोनी गांव में रहने वाले मजदूर परिवार में पति-पत्नी उनकी 5 साल की बच्ची व बच्ची की दादी घर पर रहते थे। बच्ची को दादी के पास छोड़कर पति-पत्नी मजदूरी पर गए हुए थे। बताया जा है कि दो दिन पहले बच्ची घर के पास खेल रही थी। इस दौरान मोहल्ले रहने वाले एक 15 और एक 14 साल के बच्चे ने बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ घर ले गया। जहां घर में दोनों ने साथ मिलकर उसके साथ रेप किया। इस घटना को अंजाम देने के बाद बच्ची को चॉकलेट देकर बच्ची को घर भेज दिया।

बच्ची के पेट में दर्द होने के बाद हुआ खुलासा

बतादें कि जब बच्ची घर वापस आ गई तो उसने इस बारे में किसी को नहीं बताया था। लेकिन सुबह होने के बाद दुष्कर्म पीड़िता के पेट में जब असहनीय दर्द होने लगा तो उसने इस बात को सबसे पहले अपनी दादी को बताया। जिसके बाद दादी ने बच्ची के माता-पिता को इस बात की जानकारी दी। घटना की जानकारी के बाद पीड़िता के माता-पिता ने थाने में पहुंचे और बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने जांच के बाद अधिकारियों के निर्देश पर सामूहिक दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

वन विभाग की छापामार कार्रवाई लगातार जारी, दो आरोपियों के घर से 170 नग सागौन आदि लकड़ी के चिरान की जब्ती

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

जिले में लगातार मासूम बच्चियों के रेप की वारदात के बाद पुलिस हरकत में दिखने लगी है। जिसके बाद 5 साल की मासूम से रेप के मामले में पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तरी की बात करने के बाद आखिरकार बच्ची से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 अपचारी किशोरों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों ही आरोपी किशोरों से मनोवैज्ञानिक ढंग से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद दोनों ने घटना को करने की बात को स्वीकार कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने दोनो अपचारी बालको को किशोर न्याय बोर्ड में पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह छोड़ दिया है।

IMG 20240420 WA0009