LIVE UPDATE

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, रामकुंड रावण पट्टी में हुआ ध्वजारोहण

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ, रायपुर शहर जिला के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रायपुर तात्यापारा मंडल अंतर्गत रामकुंड रावण पट्टी में पार्टी का ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक बृजेश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संगठन की मजबूती और सेवा भाव के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। साथ ही प्रदेश झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक संजू नारायण सिंह ठाकुर, सहसंयोजक विकास अग्रवाल, प्रकोष्ठ संभाग प्रभारी कौशल चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक पांडे, प्रकोष्ठ सहसंयोजक राजेश रिछारिया, रोहित राय, मंडल अध्यक्ष चेतन टावरी, स्थानीय पार्षद दीपक जायसवाल एवं आनंद अग्रवाल सहित मंडल, जिला एवं प्रदेश स्तर के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के प्रभारी अजीत सेनापति के नेतृत्व में आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया और पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles