Breaking…… राजधानी रायपुर में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या

55

रायपुर।  पंडरी थाना इलाके के प्रगति नगर में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने पत्नी पर चरित्र संदेह के चलते इस वारदात को अंजाम दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आरोपी पति संजय सूर्यवंशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संजय सूर्यवंशी रिलायंस स्टोर में गार्ड का काम करता है, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था।

आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका थी, इसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। बीते दिन दोनों के बीच फिर विवाद हुआ जिसके बाद आरोपी संजय सूर्यवंशी ने अपनी पत्ती का गला घोंटकर हत्या कर दी है। पंडरी थाना इलाके की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

महाकालेश्वर मंदिर से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पांच लाख लड्डू चढ़ाया जाएगा