CG : बीकॉम की छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस जाँच में जुटी

73
index 1
index 1

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई में 23 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतिका छात्रा का नाम आकांक्षा अहिरवार है, घटना सोमवार की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मिली जानकारी के अनुसार आकांक्षा फैशन डिजाइनर थी और भिलाई के कल्याण महाविद्यालय से बीकॉम फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी। सोमवार को जब भाई-बहन सोकर उठे तो आकांक्षा का शव कमरे में फांसी से लटका हुआ मिला। दोनों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी आ गए। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नही चला है। पुलिस जांच में जुट गई है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव मॉर्चरी में रखवा दिया है। आकांक्षा की मां के टीकमगढ़ से आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आकांक्षा के पिता हत्या के मामले में 20 साल से फरार हैं और मां मानकुंवर अहिरवार खेती किसानी करती हैं। अब तक की जांच में पता चला है कि आकांक्षा को कोई लड़का कई दिनों से परेशान कर रहा था। इसके कारण वह तनाव में थी। पुलिस लड़के का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है।

सीएम बघेल पहुंचे अस्पताल, पिता से की भेंट, तस्वीर शेयर कर कहा- बाबूजी अस्वस्थ हैं