CG BIG BREAKING : गौ सेवक की हत्या के मुख्य आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर

565
CG BIG BREAKING गौ सेवक की हत्या के मुख्य आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर
CG BIG BREAKING गौ सेवक की हत्या के मुख्य आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर
CG BIG BREAKING : गौ सेवक की हत्या के मुख्य आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। गौ सेवक साधराम यादव निवासी ग्राम -लालपुर कवर्धा का गला रेत कर निर्मम हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अयाज खान के घर पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। आरोपी के अवैध निर्माण पर नगर पालिक व राजस्व विभाग ने सयुक्त कार्यवाही की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारी पुलिस बल के बीच प्रशासन ने अवैध निर्माण को हटाया है। आपको यहाँ बताना लाज़मी होगा साधराम यादव के निर्मम हत्या के बाद क्षेत्र में आक्रोश है बूधवार को स्थानीय सिग्नल चौक पर चक्का जाम कर ग्रामीणों ने अपराधियो को फांशी देने की माँग रखी थी । मामले के संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड़ मोड़ पर है। हत्या के आरोप में 6 अपराधियों को पुलिस ने गिफ्तार कर लिया जिसमे 1 व्यक्ति नाबालिग है सभी के सभी धर्म विशेष के लोग है ।

आपको बता दें की बीते रविवार को एक गौसेवक की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने सुफियान (21), ईदरिस (27), अयाज खान (29) व महताब खान (22) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी है। इस घटना के बाद पहले से सांप्रदायिक तनाव वाले इस क्षेत्र में आक्रोश देखा जा रहा है। डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा मृतक परिवार व समाज के लोगों से मुलाकात की। उन्हें ढांढस बढ़ाया और आश्वासन दिया कि उनके साथ न्याय होगा।

नई गाड़ी ख़रीदते ही डीलर पॉइंट से हो सकेगा परमिट का आवेदन भी