CG NEWS : महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी – शालिनी राजपूत

161
IMG 20240209 172807
IMG 20240209 172807
CG NEWS : महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी – शालिनी राजपूत

CG NEWS : रायपुर। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पेश किया गया बजट छत्तीसगढ़ की महतारी को समर्पित बजट है। प्रदेश सरकार के बजट में मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में एक बहुत बड़ी पहल है जिसमें भाजपा की प्रदेश सरकार ने अपने किए घोषणाओं को पूरा करने के लिए एवं महिला शक्ति के सम्मान के लिए प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि बजट में मातृशक्ति एवं नौनिहालों का विकास के लिए बजट का प्रावधान रखा गया है। प्रदेश की सभी विवाहित महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना अंतर्गत सभी पात्र महिलाओं को 12 हजार रूपये वार्षिक डी.बी.टी. के माध्यम से भुगतान किया जायगे। इसके लिए प्रदेश सरकार को बहुत-बहुत साधुवाद जिन्होंने महिलाओं के लिए इतनी बड़ी पहल की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार के बजट में महिला सशक्तिकरण पर फोकस किया गया है इससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, पोषण एवं आत्मनिर्भरता में वृद्धि होगी। बजट में सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र एवं पूरक पोषण आहार हेतु 700 करोड़ का प्रावधान किया गया है। पूर्व से संचालित समान उद्देश्य वाली योजनाओं को समायोजित करते हुए 10 नवीन अम्ब्रेला योजना प्रारंभ की जायेगी। इसके लिए 628 करोड़ का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए 117 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश की स्व-सहायता समूहों की बहनों के लिए योजना बनाई है। ग्राम पंचायतांे मंे महिलाओं के विकास एवं सशक्तिकरण हेतु आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए महिला सदन का निर्माण किया जायगेा। इस हेतु 50 करोड़ का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। गरीब, युवा, किसान, महिला का ध्यान रखा गया है।

शासकीय सेवकों के लिये पुरानी पेंशन योजना का लेने अथवा एन. पी. एस. में बने रहने का देना होगा विकल्प