10 अक्टूबर 2023, आज का राशिफल, देखें सभी जातकों का हाल… एक ही क्लिक में

519
aajkarashifal
aajkarashifal

कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए ? क्या कहते हैं आज के सितारे ? दैनिक राशिफल के माध्यम से जानिए आज का राशिफल किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है ? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मेष राशि के पंचम भाव में बना शुभ योग मेष राशि जातकों के लिए लव लाइफ के मामले में सुखद परिणाम देने वाला है। आज मेष राशि के जातक रोमांटिक रहेंगे और शौक की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। शिक्षा और करियर के लिहाज से भी आपके लिए दिन लाभकारी और अनुकूल रहेगा। लेकिन अगर आप कोई सरकारी क्षेत्र के काम करवाने जा रहे हैं तो संयम से काम लें, विवाद और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वैसे नौकरी कर रहे लोगों को आज अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि के जातकों के लिए खर्चीला लेकिन सुख सुविधाओं में वृद्धि करने वाला रहेगा। आज आप उलझन की स्थिति में रहेंगे और कुछ ऐसे खर्च कर सकते हैं जिससे आपका बजट प्रभावित होगा। बेहतर होगा कि आज मन को संयमित रखें और लुभावने डील के चक्कर के झांसे में न आएं। शाम के समय कोई सामाजिक रिश्ता आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपको अपनी बिजनस प्लानिंग पर ध्यान देंगे जिससे भविष्य में आपको लाभ मिलेगा। आज आपको अपना लंबे समय से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। माता की ओर से सुख मिलेगा लेकिन इनकी सेहत का ध्यान रखना होगा।

9 अक्टूबर दैनिक राशिफल: मेष, और वृष समेत जानें सभी जातकों का हाल

मिथुन राशि के जातक रचनात्मक और कलात्मक योग्यता से लाभ उठा पाएंगे। वैसे आज आप अपने कार्यक्षेत्र की उलझनों को लेकर कुछ दुविधा में रह सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा संयम रखना होगा और गैर जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार में आज आपको भाइयों से सहयोग और लाभ मिल सकता है। दोस्तों और रिश्तेदारों से आपके संबंध मधुर रहेंगे। पारिवारिक विषयों पर चिंतन और चर्चा के साथ हंसी मजाक का माहौल बना रहेगा। रुचिकर खान पान का भी आयोजन हो सकता है। कारोबार में लाभ की स्थिति सामान्य रहेगी।

कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपकी राशि से चंद्रमा का संचार दूसरे घर में शुक्र के साथ होने से आप आज भौतिक सुख साधनों पर धन खर्च कर सकते हैं। आज सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने क्षेत्र से जुड़े कुछ लोगों से मेलजोल बढ़ेगा, जिससे इनका प्रभाव और लाभ दोनों बढेगा। आज आपको किसी भी प्रतिद्वंद्वी की आलोचना पर ध्यान नहीं देना है। अगर आप ऐसा करते हैं तो यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आज आपको अपने किसी रिश्तेदार की शादी की चिंता भी सता सकती है, जिससे आप थोड़े चिंतित रहेंगे। आज अपने बच्चों को बढ़िया काम करते देख आपको ख़ुशी महसूस होगी।

सिंह राशि में शुक्र और चंद्रमा का शुभ योग बना है जो इनको सुख साधनों का लाभ दिलाएगा। आज के दिन इनको अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिेलेगा। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिलेंगे। आज पारिवारिक और सामाजिक कार्यों में आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। लव लाइफ आज आपकी बेहद रोमांटिक और रोमांचक रहने वाली है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। आज शाम के समय आप अपने किसी रिश्तेदार के घर मिलने जा सकते हैं। धर्म कर्म और अध्यात्म में आपकी रुचि रह सकती है।

इन 5 राशियों के लिए बेहद फलदायी रहेगा चंद्र ग्रहण तो ये 3 राशि वाले हो जाएं सर्तक

कन्या राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज अनुकूल रहेगा। जो जातक बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में आज सुधार हो सकता है। अगर आपके परिवार में कोई समस्या चल रही है तो आज आप उसका समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे। शाम के समय आपको कारोबार में फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आप खुश हो जाएंगे। लेकिन आज आपका खर्च भी बना हुआ दिख रहा है। परिवार की खुशी के लिए आज आप कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि कारोबार और कार्यक्षेत्र में आज क्रोध पर काबू बनाए रखें।

तुला राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आप आज काम के सिलसिले में निकट अथवा दूर की यात्रा कर सकते हैं। विदेश से कारोबार करने वाले लोगों को आज कोई अच्छी और लाभकारी सूचना मिल सकती है। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार करने का निर्णय लिया है तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें। अपने कारोबार की प्रगति देखकर आज आप उत्साहित रहेंगे, लेकिन अगर आज आपको किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह लेनी है तो बिना झिझक लें, क्योंकि इससे आपके लिए प्रगति के रास्ते खुलेंगे। पारिवारिक जीवन में आज प्रेम और सहयोग बना रहेगा। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकता।

वृश्चिक राशि के सितारे बताते हैं कि आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ खास और अलग करने का प्लान करेंगे जिसमें आपको सहयोगियों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा लेकिन इसके लिए आपको क्रोध पर काबू रखना होगा। नौकरी में आज विपरीतलिंगी सहकर्मियों और अधिकारी वर्ग का आपको समर्थन प्राप्त होगा। कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभप्रद रह सकता है। परिवार में संतान से संबंधित किसी विषय को लेकर मन परेशान और निराश हो सकता है। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन प्रभाव में वृद्धि करने वाला होगा। साला साली की ओर से लाभ और खुशी पाएंगे।

देखें 29 December ka Rashifal और जाने सभी जातकों का हाल

धनु राशि के जातक मानसिक रूप से उथल पुथल में रह सकते हैं। पिता की सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है, अगर पहले से बीमार चल रहे हैं तो इनका विशेष रूप से ध्यान रखें। मन में कई तरह के विचार और सवाल आते रहेंगे जिससे मन परेशान हो सकता हैं। कारोबार में लाभ पाने के लिए आज आपको काफी परिश्रम करना होगा। किसी तकनीकी समस्या की वजह से भी आज आपको परेशानी हो सकती है। अगर परिवार के किसी सदस्य को विवाह संबंधी कोई समस्या है तो आज आप किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से उसका समाधान पा सकते हैं। आज आप शाम का समय अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको हर परिस्थिति में मिलता नजर आ रहा है।

मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में संयम और समझदारी से चलना होगा। अगर आप संपत्ति का कोई सौदा करने जा रहे हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद होगा। आपको किसी के प्रभाव में आकर कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए, अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको नुकसान हो सकता है, लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने की जरूरत है। आज आपका स्वास्थ्य नरम रहेगा। आज आप शाम का समय अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलकूद और मनोरंजन में व्यतीत करेंगे

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आपको आज परिवार से सहयोग और सम्मान मिल सकता है। पिता के साथ तालमेल बनाकर रखें और इनकी बातों को अनसुना करने की गलती न करें नहीं तो इनकी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आप पर कोई पुराना कर्ज है तो आज आप उसे चुकाने में सफल रहेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज किसी महिला मित्र की मदद से लाभ का मौका मिल सकता है।

आज का राशिफल : देखे कैसा रहेगा आज का दिन, अपनी राशि के अनुसार

मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आप जो भी काम आज करेंगे उसमें आपको भरपूर सफलता मिलेगी। लेकिन आपके विरोधी आज सक्रिय रहेंगे इसलिए इनसे सतर्कता जरूर बनाकर रखें। आज आप अपने किसी मित्र या निकट संबंधी की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। आज अगर आप संतान से जुड़ी किसी समस्या से परेशान हैं तो उसका समाधान भी आपको मिल सकता है। छात्रों को आज अपनी शिक्षा पर फोकस करना होगा नहीं तो परिणाम से निराश हो सकते हैं।

IMG 20240420 WA0009