LIVE UPDATE

छग प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र एवं समस्या निवारण प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व विभिन्न जिलों के अध्यक्षों की हुई नियुक्ति

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र एवं समस्या निवारण प्रकोष्ठ के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज की अनुमति से प्रदेश कांग्रेस महासचिव प्रशासन श्री मलकीत सिंह ग़ैदू के अनुमोदन से संगठन में पदाधिकारियों व विभिन्न जिलों के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने सूची जारी कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

प्रकोष्ठ की गई नियुक्तियों में 01 प्रदेश उपाध्यक्ष, 04 प्रदेश महासचिव, 08 प्रदेश सचिव व प्रदेश के 27 जिलों के अध्यक्ष पदों पर नियुक्तियां की गई है। जिससे संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। सभी पदाधिकारी कांग्रेस की नीतियों के अनुरूप जनहित में कांग्रेस संगठन के मार्गदर्शन पर कार्य करेंगे। कांग्रेस भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध सड़क से सदन तक विरोध करेगी। रायपुर शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी जमीनी कार्यकर्ता करण जी राज को दी गई है !!

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles