छत्तीसगढ़ : बीच बाजार में लड़कियों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, इस बात पर हुआ झगड़ा

93

भिलाई।  सुपेला भिलाई के लक्ष्मी मार्केट में सोमवार की रात कुछ अलग ही नज़ारा देखने को मिला। पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ लड़कियां और महिलाएं एक दूसरे को मारती पीटती और गालियां देती नजर आईं। भीड़ के बीच और पुलिस वालों के सामने काफी देर तक यह उपद्रव चलता रहा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बता दें इस तरह के लड़ाई झगड़े में अभ्यस्त कुछ लड़कियों ने इसकी पहले से तैयारी कर रखी थी। लोग और पुलिस बीच बचाव करते रहे और लड़कियों का गुट मौका पा कर एक दूसरे को मारता पीटता और गालियां देता रहा। एक गुट की लड़कियों ने अपनी तैयारी के तहत मिर्च का पाउडर दूसरे गुट की लड़कियो के शरीर पर भी मल दिया। सुपेला थाना पुलिस ने मौके पर से कुछ लड़कियों को पकड़ लिया है और देर रात दोनों पक्षो की ओर से रिपोर्ट दर्ज दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक दो लड़कियों ने चोरी की पायल खरीदी थी। जिसका पैसा उन्होंने नहीं दिया था। उसी पैसे की मांग लड़कियां कर रही थी जो कि आदतन अपराधी है। पैसा नहीं देने पर सुनियोजित तरीके से मिर्च पाउडर साथ लेकर उनकी पिटाई करने पहुंची थी। इस दौरान शहर के बीच मॉर्केट में काफी देर तक हंगामा चला। दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट भी हुई।

5 वर्षीय मासूम बच्ची से अनाचार के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने किया थाने का घेराव