मुख्यमंत्री बघेल ने नवरात्रि की नवमीं तिथि पर मुख्यमंत्री निवास में कन्या भोज का आयोजन किया

171
20230330162546 kanya bhoj
20230330162546 kanya bhoj

रायपुर । नवरात्रि पर्व के दौरान कन्या पूजन का बड़ा महत्व है। शुभ कार्यों का फल प्राप्त करने के लिए कन्या पूजन किया जाता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मुख्यमंत्री बघेल ने नवरात्रि की नवमीं तिथि पर मुख्यमंत्री निवास में कन्या भोज का आयोजन किया। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर तस्वीरें भी साझा की हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने अपनी धर्मपत्नी के साथ कन्याओं को आदरपूर्वक बैठकर उन्हें भोजन कराया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

कुमारी पूजन से सम्मान, लक्ष्मी, विद्या और तेज प्राप्त होता है। इससे विघ्न, भय और शत्रुओं का नाश भी होता है। होम, जप और दान से देवी इतनी प्रसन्न नहीं होतीं जितनी कन्या पूजन से।

नौ कन्याओं को नौ देवियों के प्रतिबिंब के रूप में पूजने के बाद ही भक्त का नवरात्रि व्रत पूरा होता है। नवरात्रि में कन्याओं को मां का रुप मानकर अपनी शक्ति अनुसार उनका आदर सत्कार कर उन्हें भोज करने के बाद दक्षिणा दी जाती हैं।

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 11 सितम्बर को