मुख्यमंत्री साय की पसंद तौकीर रजा में है दम, भाजपा ने सौंपी प्रदेश प्रवक्ता की बड़ी जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ भाजपा की नई मीडिया टीम घोषित, तौकीर रजा बने प्रदेश प्रवक्ता



रायपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई मीडिया टीम का ऐलान कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से जारी इस नई सूची में सबसे प्रमुख और चर्चित नाम तौकीर रजा का है, जिन्हें पार्टी ने प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
राजनीतिक हलकों में तौकीर रजा की इस नियुक्ति को बेहद खास माना जा रहा है। चर्चा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पसंद और उनके भरोसे के चलते रजा को यह बड़ी कमान मिली है। रजा की नियुक्ति से उनके समर्थकों में खुशी की लहर उनका कहना है कि है कि, ‘मुख्यमंत्री की पसंद, रजा में है दम’।
आपको बता दें कि, तौकीर रजा अपनी मुखर शैली और तार्किक ढंग से पक्ष रखने के लिए जाने जाते हैं। उनकी नियुक्ति को आगामी समय में पार्टी की मीडिया रणनीति को और अधिक धार देने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। नियुक्ति पर तौकीर रज़ा ने शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश भाजपा संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और सरकार की जनहितकारी योजनाओं को मजबूती से जनता के बीच ले जाएंगे।
इसके साथ ही, भाजपा ने प्रदेश सह-संयोजक, प्रदेश प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्टों की घोषणा की है। प्रदेश सह-संयोजक की जिम्मेदारी प्रवीण साहू (सीए), गोविंदा गुप्ता और राहुल राय को दी गई है। वहीं, प्रवक्ता टीम में तौकीर रजा के साथ-साथ अनुभवी गौरीशंकर श्रीवास, मुकेश शर्मा, अनुराग अग्रवाल, राजीव चक्रवर्ती, सुनील चौधरी, जसविंदर बग्गा, रविन्द्र सिंह, वैभव बैस और उमेश घोरमोड़े को शामिल किया गया है। 11 मीडिया पैनलिस्टों की भी नियुक्ति की गई है। इसमें रामू नेताम, गोपाल बिष्ट, दयावंत धर बांधे, डॉ. अनामिका सिंह, रितेश मोहरे, निशिकांत पांडेय, वात्सल्य मूर्ति, डॉ. गंधर्व पांडेय, प्रियदर्शिनी दिव्य, पीयूष मिश्रा और संतोष दास के नाम शामिल हैं।











