अखिल भारतीय विश्वविद्यालयीन कराटे प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय कसडोल की छात्रा फाल्गुनी सोनी का चयन

चंदन जायसवाल कसडोल

कसडोल,, दौलत राम शर्मा महाविद्यालय कसडोल की प्रतिभाशाली छात्रा कु.फाल्गुनी सोनी का चयन अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालयीन कराटे (कुमिटे) प्रतियोगिता में हुआ है। उन्होंने 68 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया है।

उल्लेखनीय है कि उक्त प्रतियोगिता असम के डेबरुगढ़ विश्वविद्यालय में दिनांक 1 अप्रैल 2026 से 4 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थी। इस उपलब्धि से महाविद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित हुआ है।

छात्रा के चयन पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.आर. साहू, क्रीड़ा प्रभारी के. के. बर्मन, समस्त प्राध्यापकगण, सहायक अध्यापक तथा छात्र-छात्राओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस संबंध में जानकारी महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी तोरण लाल साहू द्वारा प्रदान की गई।

Advertisement

Related Articles