Uttar Pradesh। झांसी में साड़ी- चूड़ी पहने एक शख्स की लाश नहर में मिलने से हड़कंप मच गया बता दे की जिस नहर में लाश मिली उसमें महज एक फीट पानी था। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रेमनगर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।वही मृतक की पहचान हरि झा (50) पुत्र प्रताप झा के रूप में हुई है। मूलरूप से पिछोर के घटवरा गांव निवासी हरि झा करीब 35 सालों से प्रेम नगर के सुम्मेर नगर में रहता था। हरि झा शादी समारोह में नांचने-गाने का काम करता था। युवक घर से बुधवार रात को बर्थ-डे पार्टी में गया था। वहां महिलाओं के कपड़े पहनकर डांस किया और शराब भी पी ली। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा और आज सुबह डेडबॉडी मिली। वही इस मामले में पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमॉर्टम में ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
राजनीति
CM साय ने नक्सलियों पर हो रही कार्रवाई पर कांग्रेस के...
रायपुर। CM विष्णु देव साय ने नक्सलियों पर की जा रही कार्रवाई को लेकर कांग्रेस के सवाल खड़े किये जाने को दुःखद बताया है।...
CG News : नक्सल मोर्चे पर अमित शाह ने की छत्तीसगढ़...
रायपुर। CG News : गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलियों के खिलाफ जारी लड़ाई के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ की हैं। इस दौरान...
Political News : ओड़िशा में गरजे राजेश मूणत, जनता ने नवीन...
पुरी। Political News : ओड़िशा में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। जिसके लिए छत्तीसगढ़ के दिग्गज भाजपा नेताओं...
ओडिशा की जनता मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को तैयार...
ओडिशा की जनता मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को तैयार - विधायक पुरन्दर मिश्रा
रायपुर। ओडिशा में हो रहे लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव के...