उपमुख्यमंत्री अरुण साव कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा पर कसा तंज कहा – इस यात्रा से कांग्रेस को नहीं मिलेगा कोई भी लाभ, छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 की 11 सीटें जीतेंगे .

261
उपमुख्यमंत्री अरुण साव कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा पर कसा तंज
उपमुख्यमंत्री अरुण साव कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा पर कसा तंज
kabaadi chacha

रायपुर | कांग्रेस एक बार फिर भारत जोड़ो यात्री की तर्ज पर भारत न्याय यात्रा निकालने वाली है. जिसको लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव में तंज कसा है. उन्होंने राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा को लेकर कहा कि पहले राहुल गांधी ने एक और यात्रा निकाली थी, जिसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ और राजस्थान से कांग्रेस सरकार की चली गई. मध्य प्रदेश में बड़ी उम्मीद पाल कर बैठे थे, लेकिन वहां भी कुछ नहीं मिला. इस यात्रा का भी कोई लाभ कांग्रेस को नहीं मिलने वाला है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

साथ ही उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी नरेंद्र मोदी जी का मुकाबला नहीं कर पा रही है. मोदी जी के विरोध के चलते देश का, देश की जनता का विरोध करने लगे हैं. देश की जनता ऐसी बातों को पसंद नहीं कर रही है. कांग्रेस का कुछ नहीं होने वाला है, कितनी भी यात्रा निकाले.

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री ने सीएम और मंत्रियों की बैठक ली. बैठक को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि इसके बाद प्रदेश में चल रही गतिविधियों पर चर्चा हुई. विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने चर्चा हुई. राष्ट्रीय बैठक में जो निर्णय लिए गए उसका पालन किए जाने किए जाने पर चर्चा हुई. छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 की 11 सीटें हम जीतेंगे, इस लक्ष्य से काम करेंगे.

IMG 20240420 WA0009
बस्तर संभाग की 12 सीटों के साथ पहले चरण की सभी 20 सीटों पर कांग्रेस जीतेगी -दीपक बैज