मणिपुर में दो मैतेई युवाओं की हत्या के मामले में चार गिरफ्तार

157
2 10 20
2 10 20
kabaadi chacha

नई दिल्ली। कुकी समुदाय के वर्चस्व वाले चुराचंदपुर में सामान्य जन-जीवन बिल्कुल ठप हो गया है। दुकानें बंद हैं और सड़कें सूनी हो गयी हैं। एनआईए और सीबीआई द्वारा 7 लोगों की गिरफ्तारी के खिलाफ कुकी समुदाय के लोगों ने बंद का अह्वान किया था। गिरफ्तार लोगों में दो नाबालिग शामिल हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इन गिरफ्तारियों में चार लोग वो भी शामिल हैं जिनका मणिपुर के दो युवाओं की हत्या में हाथ होने का संदेह जताया गया है। जुलाई में गायब इन दोनों युवकों की फोटो सोशल मीडिया के जरिये सामने आने के बाद पूरे मणिपुर में मैतेई समुदाय के लोग भड़क उठे थे। जिसके बाद आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए केंद्रीय एजेंसियों ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।

बताया जा रहा है कि कुकी वर्चस्व वाले इन इलाकों में कोई भी सरकारी गाड़ी सड़कों पर नहीं चल रही है। इसके साथ ही सभी व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद कर रखी हैं। आईटीएसएफ द्वारा बुलाया गया यह बंद अनिश्चितकालीन है। संगठन ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार सभी लोगों को रिहा करने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही चुराचंदपुर की छात्र इकाई (जेएसबी) ने भी 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है।

सीबीआई द्वारा की गई गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए सीएम बीरेन सिंह ने बताया कि आरोपियों को विशेष फ्लाइट से गुवाहाटी ले जाया गया है। जहां इन आरोपियों को सक्षम अदालत के सामने पेश किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद राज्य में मामला और भी बिगड़ गया है। कुकी-जो समुदाय ने इसे अपने ऊपर एक और हमले के तौर पर देखते हुए कहा कि ये गिरफ्तारी नहीं ‘अपहरण’ है। जिसके बाद इंडीजेनस ट्राइबल लीडर्स फोरम ने राज्य में सोमवार सुबह 10 बजे से अनिश्चितकालीन बंद की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के नवीन कार्यालय भवन का किया उद्घाटन

मृतकों की पहचान 17 वर्षीय हिजाम लिनथोइंगामी और 20 वर्षीय फिजाम हेमजीत के तौर पर हुई है। दोनों मृतक मैतेई समुदाय से थे और इसी साल 6 जुलाई को लापता हो गए थे। हालांकि, 25 सितंबर को उनके शवों की तस्वीरें सामने आईं, जिसके बाद राज्य में हिंसक विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए थे।

इस गिरफ्तारी को लेकर सीबीआई प्रवक्ता ने कहा कि जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है वो सभी कुकी समुदाय से हैं और उनकी पहचान पाओमिनलुन हाओकिप, एस माल्सावन हाओकिप, ल्हिंगनेइचोंग बाइट और टिननेइलिंग हेंथांग के रूप में हुई है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि मणिपुर सरकार के अनुरोध पर 23 अगस्त को सीबीआई ने दो केस रजिस्टर किया था। और नाबालिग पीड़िता के माता-पिता की शिकायतों पर राज्य पुलिस द्वारा पहले दर्ज किए गए इन मामलों की जांच सीबीआई ने अपने हाथ में ले ली थी। इन मामलों की जांच के दौरान, चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

IMG 20240420 WA0009