आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर, महासचिव प्रियंका गांधी, कांकेर में करेंगी आमसभा को संबोधित 

225
dbc497189ba7d9c2035a012d45322e9a1696526936574528 original

कांकेर। आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बता दें कि सात महीने में उनका यह चौथा छत्तीसगढ़ दौरा है। वे शुक्रवार को कांकेर के गोविंदपुर मैदान में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी यहां मौजूद रहेंगे। कांकेर जिले में 866 करोड़ रुपए के 518 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा। प्रियंका गांधी कांकेर में होने वाले पंचायती राज्य एवं नगरीय निकाय सम्मेलन में शामिल होंगी। इसमें प्रदेश भर के नगरीय निकाय और पंचायत के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। उनकी सभा में 1 लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटने का दावा कांग्रेस ने किया है। प्रियंका गांधी और सीएम भूपेश बघेल दोपहर करीब 12 बजे कांकेर पहुंच सकते हैं।

 

प्रियंका गांधी इससे पहले 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ पहुंची थीं। यहां भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय महिला समृद्धि सम्मेलन में वे शामिल हुई थीं। प्रियंका 12 अप्रैल को बस्तर और फरवरी के महीने में भी रायपुर पहुंची थीं।

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना में अब मिलेगी 25 लाख रुपए तक की सहायता, राज्य शासन ने जारी किया आदेश