स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान, कहा – 5 वर्षों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में पीछे गया छग, जल्द ही स्वास्थ्य सेवाओं में की जाएगी भर्तीयां

250
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान, कहा - 5 वर्षों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में पीछे गया छग, जल्द ही स्वास्थ्य सेवाओं में की जाएगी भर्तीयां
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान, कहा - 5 वर्षों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में पीछे गया छग, जल्द ही स्वास्थ्य सेवाओं में की जाएगी भर्तीयां

छत्तीसगढ़ | प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर एक बड़ा बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ 5 वर्षों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में पीछे गया है. पांच वर्षों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या हुआ है यह किसी से नहीं छिपा है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में देश के अग्रणी राज्य के तौर पर छत्तीसगढ़ को पहचान दिलाने की दिशा में काम करेंगे. इसी के साथ ही जल्द ही प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में भर्ती की जाएगी.

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने बयान में कहा कि प्रदेश में डॉक्टर, नर्स सहित अन्य स्टाफ की कमी दूर करेंगे साथ ही पदों को बढ़ाने की दिशा में भी काम किया जाएगा. इसके लिए सभी जगह से रिपोर्ट मांगा गया है.

इसके साथ ही उन्होंने ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में डॉक्टर, नर्स, स्टाफ की कमी नहीं रहने दिया जाएगा. बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए स्टाफ, मरीज, इक्यूपमेंट सभी विषयों पर काम कर रहे हैं.

IMG 20240420 WA0009
उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर साधा निशान कहा - भारत जोड़ो न्याय यात्रा का कोई लाभ कांग्रेस को नहीं होगा.