इंजी. नरोत्तम धृतलहरे ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी

112

रायपुर। भारतीय मजदूर संघ के रायपुर जिलामंत्री एवं प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के रायपुर ग्रामीण यूथ जिलाध्यक्ष इंजी. नरोत्तम धृतलहरे ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं एवं राज्य के आन्दोलनकारियों को नमन किया। व समस्त प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस लोकतंत्र का महापर्व है। आज ही के दिन देश का संविधान लागू हुआ। हमें जो संविधान मिला और जो लोकतंत्र का वरदान मिला है। विविध रंगों से सजे भारत के लिए हमारे पुरखों ने एक ऐसी बुनियाद रखी, जिसमें देश की एकता और अखण्डता, हर एक व्यक्ति की स्वतंत्रता, भाईचारा, समानता और न्याय समाहित है। संविधान की यही मूल भावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
ईवी फाइनेंस कंपनी ने कराई छप्परफाड़ कमाई, शेयर फिर बनने जा रहा रॉकेट