IPL 2024 : एमएस धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी, ये बने नए कप्तान

592
mahendra singh dhoni
mahendra singh dhoni
IPL 2024 : एमएस धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी, ये बने नए कप्तान

IPL 2024 : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी छोड़ दी है। ऋतुराज गायकवाड़ को अब टीम का नया कप्तान बनाया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक चेन्नई सुपर किंग्स ने आगामी आईपीएल सीजन से पहले टीम में बड़ा बदलाव किया है। एमएस धोनी की जगह सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान बन गए हैं। आईपीएल के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने इसकी पुष्टि की। इससे पहले एमएस धोनी ने आईपीएल 2022 से पहले सीएसके की कप्तानी छोड़ी थी लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के कारण उन्होंने टूर्नामेंट के बीच में फिर से टीम की कप्तानी की थी।

यह भी पढ़ें – Realme 5G Mobile : 2 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है यह धाकड़ मोबाइल, 50MP कैमरा, 5000mah की बैटरी के साथ है कई धांसू फीचर्स

एमएस धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच खिताब जीते हैं। पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी की कप्तानी में ही गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवीं बार खिताब जीता था। हालांकि धोनी ने अपने संन्यास की अटकलों को खारिज करते हुए कहा था कि वह अगले सीजन (आईपीएल 2024) भी खेलेंगे। लेकिन फैंस को उन्होंने सीजन के शुरू होने से ठीक कुछ घंटे पहले ही बड़ा झटका दिया है। वह सीएसके की कैप्टेंसी से हट गए हैं।

IMG 20240420 WA0009
भारत - ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मुकाबला , रायपुर में आज खेला जाएगा मैच, ऑनलाइन टिकट बिक्री पहले से ही शुरू.