जेईई मेन 2021 के परीक्षा परिणाम जारी

67
kabaadi chacha

जेईई मेन 2021 के परीक्षा परिणाम जारी किये जा चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अभ्यर्थी अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं।  आपको बता दें कि जेईई मेन 2021 फरवरी सत्र की परीक्षाओं का आयोजन 23 से 26 फरवरी 2021 के बीच देशभर में किया गया था।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री  डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी थी कुछ देर में रिजल्ट जारी किए जाएंगे। उन्होंने लिखा, ‘जेईई (Main) फरवरी 2021 सत्र के रिजल्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा कुछ ही घंटों में जारी किए जाएंगे।

जेईई मेन 2021 के नतीजे घोषित हुए। वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। हालांकि ज्यादा संख्या में छात्रों के आने कारण वेबसाइट अभी काम करना बंद कर चुकी है।जेईई मेन 2021 की वेबसाइट jeemain.nta.nic.inपर कुछ ही छणों  में जेईई मेन 2021 रिजल्ट जारी करने की सूचना जारी कर दी गई है।पहली बार जेईई मेन 2021 की परीक्षा क्षेत्रीय भाषाओं जैसे असमिया, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया आदि में आयोजित की गई है।जेईई मेन 2021 पेपर-1 के लिए 652627 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। पेपर-1 के जरिए छात्र बीई/बीटेक में प्रवेश ले सकेंगे। वहीं इस बार जेईई मेन पेपर-2ए, 2बी के लिए 6300 छात्रों ने आवेदन किया है, इसके जरिए बीआर्क और बी.प्लानिंग में एडमिशन मिलते हैं।

6 लाख अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार-

जेईई मेन 2021 की परीक्षा में कुल 6,61,776 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। यानी करीब 6 लाख अभ्यर्थियों को जेईई मेन रिजल्ट का इंतजार है।

IMG 20240420 WA0009
Sidharth Malhotra : आज बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा का जन्मदिन, पत्नी किआरा ने खास अंदाज में किया विश