क्राइमपार्षद पति पर चाकू से हमला कर किया घायल .बाइक सवार दो युवक हुए फरार

60
kabaadi chacha
google.com, pub-3068255257089060, DIRECT, f08c47fec0942fa0 google.com, pub-3068255257089060, RESELLER, f08c47fec0942fa0 adbumps.com, 5628222605, DIRECT

कोरबा     |.  बाइक में सवार दो युवकों ने पार्षद पति पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया और घटनास्थल से फरार हो गए आपको बता दें कि रामपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत महाराणा प्रताप नगर के वार्ड पार्षद आशा जायसवाल के पति राम प्रकाश जायसवाल साकेत भवन से अपने मित्र रविकांत के साथ मोटरसाइकिल पर सवार हो कर घर लौट रहे थे। तभी ब्लूबर्ड स्कूल के समीप दो बाइक सवार युवकों ने उनके सामने बाइक अडा दिए, और दूसरे युवक ने पार्षद पति पर चाकू से हमला कर दिया।इस घटना में पार्षद पति को घायल अवस्था मे एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया है।पार्षद पति पर हमले की खबर सुनते ही निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया आपको बता दें कि
कोरबा में चाकू बाजी की घटना इससे पहले भी हो चुका है। सरेराह बीच सड़क पर पार्षद पति को चाकू मारना यह गंभीर मामला है। बहरहाल पुलिस मामले की जाच मे जुट गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20240420 WA0009
भारतीय निशानेबाजी टीम ने दो स्वर्ण और दो रजत जीते