पत्नी की हत्या कर शव को दफ़नाया गड्ढ़े में, फिर हुआ ये की

231
पत्नी की हत्या कर शव को दफ़नाया गड्ढ़े में, फिर हुआ ये की
पत्नी की हत्या कर शव को दफ़नाया गड्ढ़े में, फिर हुआ ये की

Uttar Pradesh । यह घटना है देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र की स्थित नरसिंहडाढ़ गांव की जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को गड्ढा खोल कर दफन कर दिया। गांव वालों की सूचना पर मायके से पहुंचे उसके भाई के तहरीर पर पुलिस ने छानबीन कर शुक्रवार की 12 बजे रात को बरामद किया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उक्त जानकारी के अनुसार नरसिहडाढ़ निवासी इंद्रपाल सिंह की शादी 2006 में भलुवनी थाना क्षेत्र के पिपरा पुरन में अनीता देवी के साथ हुई थी। लगभग पांच साल पहले दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद दोनों एक दूसरे से अलग रहने लगे। पत्नी अनीता देवी इंद्रपाल के पुराने मकान में अकेले रहती थी। वहीं इंद्रपाल सिंह अरुणाचल प्रदेश में रहकर नौकरी करता था।

मौसम अलर्ट - प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा ओलावृष्टि की संभावना