महतारी वंदन योजना : सभी आवेदनों की पोर्टल में हुई एंट्री, 1 मार्च को होगा अंतिम सूची का प्रकाशन, इस दिन खाते में आयेगी राशि

930
mahtari vandan yojana
mahtari vandan yojana
महतारी वंदन योजना : सभी आवेदनों की पोर्टल में हुई एंट्री, 1 मार्च को होगा अंतिम सूची का प्रकाशन, इस दिन खाते में आयेगी राशि

महतारी वंदन योजना : बेमेतरा। बेमेतरा जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र में राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता की महतारी वंदन योजना में महिला एवं बाल विकास की जिले की 6 परियोजना में 254948 महिला हितग्राहियों का महतारी वंदन योजना में पंजीयन के फार्म भरे है। महिला हितग्राहियों को लाभ देने के आवेदन  पंजीयन का काम  बीते 5 फरवरी से शुरू किया गया था। आवेदन भरने की आखिरी तारीख 20 फरवरी थी। जिले के ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की बात करें तो 235142 महिलाओं ने और शहरी क्षेत्र से 19806 महिलाओं नए महतारी वंदन योजना आवेदन भरे। सभी आवेदनों की पोर्टल में एंट्री की गयी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह भी पढ़े – CG NEWS : छत्तीसगढ़ में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की तैयारियां तेज

इस कार्य को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगरीय निकाय, परियोजना अधिकारियों और समस्त पर्यवेक्षक एकीकृत बाल विकास परियोजना,ग्राम पंचायत सचिव सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मैदानी अमलों के माध्यम से घर-घर सर्वे कर ऑफलाइन आवेदन भरवाये हैं। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि में सकारात्मक भूमिका निभा रहे है। अन्य संबंधित अधिकारी – कर्मचारियों द्वारा पूरे जोश के साथ काम को अंजाम दिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री बी.डी पटेल ने बताया सभी कार्य समय पर पूरे हो गये है। पूरे छत्तीसगढ़ में 6969900 महिलाओं ने आवेदन भरे है। सबसे अधिक 527273 महिलाओं ने आवेदन रायपुर जिले से और सबसे कम 27673 आवेदन नारायणपुर जिले की महिलाओं ने भरे है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री बी.डी.पटेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना का कियान्वयन समय-सीमा का निर्धारण करते हुए कियान्वयन सुनिश्चित निर्देश दिये गये थे।

नियम का उलंघन करने पर होगी कार्रवाई

आवेदन प्राप्त करने की निर्धारित तिथि 20 फरवरी 2024 संध्या 6:00 बजे तक निर्धारित थी। प्राप्त ऑफलाईन आवेदनों के अपलोड किए जाने, सभी प्राप्त आवेदनो के सत्यापन हेतु तिथि आज 22 फरवरी 2024 (गुरुवार) तक है। कल 23 फरवरी (शुक्रवार) को अंतिम सूची जारी की जाएगी। अंतिम सूची पर दावा आपत्ति करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2024 निर्धारित है। दावा आपत्ति का निराकरण 26 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। वही अंतिम सूची का प्रकाशन  01 मार्च 2024 को होगा। राशि अंतरण 8 मार्च 2024 को होगा।